समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

‘पाकिस्तान बीजेपी का पार्टनर’, भारत-पाक के क्रिकेट मैच पर तेजस्वी ने पीएम मोदी को घेरा

IMG 20250913 WA0082

दुबई में एशिया कप में जारी भारत-पाकिस्तान के मैच के बीच बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। उन्होने पाकिस्तान को भाजपा का पार्टनर बता दिया। तेजस्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री कहते थे कि उनकी रगों में सिंदूर दौड़ता है, उन्हें ही इस सवाल का जवाब देना चाहिए। जिन लोगों की रगों में सिंदूर दौड़ रहा है, वे ही मैच का आयोजन कर रहे हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पाकिस्तान बीजेपी का साझेदार है। यह सभी जानते हैं। अपनी सुविधा के अनुसार, कभी उनकी रगों में सिंदूर दौड़ता है, कभी युद्ध विराम होता है, तो कभी भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होता है, और कभी खून और पानी के रिश्ते खत्म हो जाते हैं। इसका जवाब पीएम मोदी ही देंगे।

IMG 20250904 WA0013paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

आपको बता दें एशिया कप में आज दुबई में भारत-पाकिस्तान का टी20 मैच चल रहा है। जिसनें भारतीय ने पाकिस्तान पर शिकंजा कस रहा है। शुरूआती दो ओवरों में दो पाकिस्तान को बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। एक सफलता हार्दिक पांड्या और एक सफलता जसप्रीत बुमराह को मिली। दुबई में मैच जारी है।

IMG 20240904 WA0139

आपको बता दें कश्मीर में पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध के बाद पहली बार क्रिकेट मैदान पर भारत और पाकिस्तान आमने-सामने है। जिस पर देश में सियासत भी भरपूर हो रही है।

IMG 20250821 WA0010Dr Chandramani Rai 12x18 Sticker scaledIMG 20250204 WA0010IMG 20241218 WA0041IMG 20250728 WA0000IMG 20230818 WA0018 02