समस्तीपुर से होकर गुजरने वाली गंगा के जलस्तर में आई कमी, लेकिन स्थिति जस की तस
समस्तीपुर/मोहनपुर : मोहनपुर क्षेत्र में गंगा का पानी स्थिर होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि कई दिनों से बाढ़ का पानी निचले इलाकों में प्रवेश करने से लोगों के सामने गंभीर समस्या बन गयी है। गंगा के जलस्तर में 5 सेमी की गिरावट की बात सोमवार को बताई गई। जो अभी भी गंगा खतरे के निशान से 145 सेमी ऊपर बह रही है।
बाढ़ प्रमंडल दलसिंहसराय के सरारी में स्थित कैंप में तैनात सहायक अभियंता मनीष कुमार गुप्ता ने जानकारी दी कि जलस्तर में गिरावट आई है। इसमें और भी कमी की संभावना व्यक्त की जा रही है। मोहनपुर प्रखंड के धरनीपट्टी पश्चिमी, बघरा, दक्षिणी डूमरी, उत्तरी डुमरी, राजपुर जौनापुर, विशनपुर बेरी में अभी भी समस्या जस की तस बनी हुई है।

