समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

पीएम मोदी का डेढ़ महीने में तीसरा बिहार दौरा, मोतिहारी से आज देंगे 7217 करोड़ की सौगात

IMG 20250626 WA0160

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार के मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे पटना-नई दिल्ली समेत 4 नई अमृत भारत ट्रेनों को वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। साथ ही राज्य को 7217 करोड़ रुपये की सौगात देंगे। पीएम मोदी चुनावी साल में लगातार बिहार आ रहे हैं। बीते डेढ़ महीने में उनकी यह तीसरी जनसभा है। इससे पहले उन्होंने 20 जून को सीवान और 30 मई को बिक्रमगंज (रोहतास) में उनकी रैली हुई थी।

पीएम नरेंद्र मोदी के सुबह करीब 11 बजे मोतिहारी पहुंचने का कार्यक्रम है। शहर के गांधी मैदान में जोरशोर से तैयारियां की गई है। सभास्थल पर लगभग डेढ़ लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। उत्तर बिहार के कई जिलों में लोगों के इस रैली में पहुंचने की संभावना है। 10 हजार से ज्यादा सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है।

IMG 20250515 WA0048

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

4 अमृत भारत ट्रेनें शुरू करेंगे पीएम

प्रधानमंत्री मोदी मोतिहारी से कई रेल-सड़क तथा अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके अंतर्गत चार नई अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इन ट्रेनों में राजेन्‍द्र नगर टर्मिनल (पटना) से नई दिल्ली, बापूधाम मोतिहारी से दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनल), दरभंगा से लखनऊ (गोमती नगर) और मालदा टाउन से भागलपुर होकर लखनऊ (गोमती नगर) के बीच शामिल हैं।

IMG 20240904 WA0139

सड़क और रेल परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण

प्रधानमंत्री 820 करोड़ से अधिक की लागत की एनएच-319 के परारिया से मोहनियां तक 4-लेन खंड का उद्घाटन करेंगे। साथ ही एनएच-319 पर 4-लेन के आरा बायपास की आधारशिला रखेंगे, जो आरा-मोहनियां एनएच-319 और पटना-बक्सर एनएच-922 को जोड़ेगा। वहीं, दरभंगा में नए सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) और पटना में एसटीपीआई की अत्याधुनिक इनक्यूबेशन सुविधा का उद्घाटन करेंगे। 4080 करोड़ रुपये की लागत वाली दरभंगा-नरकटियागंज रेललाइन दोहरीकरण परियोजना से रेललाइन की आधारशीला रखेंगे।

Dr Chandramani Rai 12x18 Sticker scaled

पीएम मोदी मोतिहारी सभा में दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत बिहार में लगभग 61,500 स्वयं सहायता समूहों को 400 करोड़ रुपये भी जारी करेंगे। 12 हजार लाभार्थियों के गृह प्रवेश के तहत कुछ लाभार्थियों को चाबियां भी सौंपेंगे और प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के 40 हजार लाभार्थियों को 160 करोड़ रुपये से अधिक जारी करेंगे।

IMG 20250204 WA0010

IMG 20241218 WA0041

IMG 20250404 WA0105 1

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150