ताजपुर में अज्ञात वाहन की ठोकर से मुजफ्फरपुर के बाइक सवार की मौ’त, समस्तीपुर में आ रहा था ससुराल
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर/ताजपुर :- ताजपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय गाँधी चौक के समीप एनएच-28 में शनिवार की देर शाम अज्ञात वाहन की ठोकर से एक बाइक सवार की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर ताजपुर पुलिस उसे घटनास्थल से उठाकर ताजपुर अस्पताल ले गये, जहाँ चिकित्सक ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिये समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया।
मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना के नगर लट्ठा गांव निवासी मो. कलाम के पुत्र मो. रिजवान के रूप में हुई। बताया गया कि वह सरायरंजन थाना क्षेत्र के बथुआ स्थित अपने ससुराल जाने को घर से निकला था। इस संबंध में ताजपुर थानाध्यक्ष शनि कुमार मौसम ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम को भेजा गया है। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
ताजपुर में अज्ञात वाहन की ठोकर से मुजफ्फरपुर के बाइक सवार की मौ'त, समस्तीपुर में आ रहा था ससुराल#samastipur #Tajpur pic.twitter.com/SHxXjuKyVe
— Samastipur Town (@samastipurtown) June 7, 2025

