समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर जंक्शन पर स्वतंत्रता सेनानी से गिरकर महिला ज’ख्मी, RPF ने सदर अस्पताल में करा भर्ती

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-3 पर गुरूवार की शाम नई दिल्ली से जयनगर जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से गिरकर एक महिला जख्मी हो गयी। आनन-फानन आरपीएफ द्वारा रेलवे अस्पताल को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची मेडिकल टीम ने उपचार किया जिसके बाद आरपीएफ की टीम ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार जारी है।

जख्मी की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया घाट के शंभू प्रसाद के पूनम देवी (50) के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है की ट्रेन से समस्तीपुर जंक्शन पर उतरने के बाद महिला वापस ट्रेन में बाथरूम करने के लिये चढ़ रही थी, इसी दौरान ट्रेन खुल गयी और वह फिसल कर नीचे गिर गयी। इस दौरान उसके सिर मे पीछे से गंभीर चोट लग गयी। इसके बाद ड्यूटी पर मौजूद आरपीएफ की टीम ने परिजनों के सहयोग से उसे सदर अस्पताल भेजा, जहां वह इलाजरत है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 08231020201015 075150