समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

NationalNEWS

‘अगर भारत में बनाया आईफोन तो लगाएंगे 25% टैरिफ’; ट्रंप ने एपल को फिर दी सीधी धमकी

IMG 20241130 WA0079

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर एपल को धमकी दी है। उन्होंने शुक्रवार को खुली धमकी देते हुए कहा कि अमेरिका में बिकने वाले आईफोन अमेरिका में ही बनने चाहिए। अगर वह अमेरिका से बाहर भारत या अन्य किसी देश में ऐसा करेंगे तो यह एपल पर भारी पड़ेगा। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर कहा कि अगर प्रौद्योगिकी कंपनी ने ऐसा नहीं किया तो एपल के उत्पादों पर 25% टैरिफ लगाया जाएगा। इसके साथ ही ट्रंप ने यह भी कहा कि वह एक जून से यूरोपीय संघ पर ‘सीधे 50% टैरिफ’ लगाएंगे। वहीं, ट्रंप की इन धमकियों के बाद अमेरिकी वायदा और वैश्विक बाजारों में गिरावट दर्ज की गई।

शुक्रवार को ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने पोस्ट कर यह धमकी दी। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘मैंने बहुत पहले ही एपल के टिम कुक को इस बारे में बता दिया था कि मुझे उम्मीद है कि संयुक्त राज्य अमेरिका में बेचे जाने वाले उनके आईफोन का निर्माण संयुक्त राज्य अमेरिका में किया जाएगा, न कि भारत या किसी अन्य स्थान पर। अगर ऐसा नहीं होता है, तो एपल को अमेरिका को कम से कम 25% टैरिफ का भुगतान करना होगा।’

IMG 20250515 WA0048paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

बढ़ सकती है आईफोन की कीमत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि आईफोन की कीमतों में नाटकीय रूप से बढ़ोतरी हो सकती है। इसके चलते एपल की बिक्री और मुनाफे को नुकसान हो सकता है। इतना ही नहीं एपल भी अब अमेजन वालमार्ट और अन्य प्रमुख कंपनियों के साथ व्हाइट हाउस के निशाने पर आ गई है। दरअसल, ये कंपनियां ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ से पैदा हुई अनिश्चितता और मुद्रास्फीति के दबाव का जवाब देने की कोशिश कर रही हैं।

Dr Chandramani Rai 12x18 Sticker scaled

बीते सप्ताह भी दी थी ऐसी ही धमकी

इससे पहले बीते सप्ताह भी उन्होंने ऐसा ही दावा किया था। तब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि उन्होंने एपल के सीईओ टिम कुक से बात की है और उनसे भारत में एपल के उत्पादन का विस्तार न करने के लिए कहा है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने दोहा में एक कार्यक्रम में टिम कुक से कहा था कि हमें आपके भारत में निर्माण करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। वे अपना ख्याल खुद रख सकते हैं। वे बहुत अच्छा कर रहे हैं।

IMG 20240904 WA0139

दोहा में एक कार्यक्रम में डोनाल्ड ट्रंप ने एपल सीईओ टिम कुक से कहा था कि मुझे टिम कुक के साथ थोड़ी परेशानी थी। मैंने उनसे कहा कि टिम आप मेरे दोस्त हैं। मुझे लगता है। आप बहुत अच्छे हैं। आप 500 बिलियन डॉलर लेकर यहां आ रहे हैं। लेकिन अब मैंने सुना है कि आप भारत में निर्माण कर रहे हैं। मैं नहीं चाहता कि आप भारत में निर्माण करें। यदि आप भारत का ख्याल रखना चाहते हैं तो आप भारत में निर्माण कर सकते हैं। क्योंकि भारत दुनिया में सबसे अधिक टैरिफ वाले देशों में से एक है। इसलिए भारत में बिक्री करना बहुत मुश्किल है।

IMG 20250204 WA0010

भारत में एपल का हाल

गौरतलब है कि एपल चीन पर ट्रंप के टैरिफ के चलते अपनी आपूर्ति श्रृंखलाओं को समायोजित कर रही है। इस बाबत वह आईफोन निर्माण को भारत में स्थानांतरित करने पर विचार कर रही है। पिछले कुछ वर्षों में एपल भारत में अपनी विनिर्माण क्षमता को लगातार बढ़ा रहा है। कंपनी फॉक्सकॉन और विस्ट्रॉन जैसे अनुबंध निर्माताओं के जरिए से देश में आईफोन बनाती है। ये कोशिशें इलेक्ट्रॉनिक्स में अधिक विदेशी निवेश आकर्षित करने और आयात पर निर्भरता कम करने के भारत के लक्ष्य को भी साकार करती हैं।

IMG 20241218 WA0041

भारत में बढ़ रहा आईफोन का उत्पादन

बता दें कि ट्रंप की ये धमकी ऐसे समय में आई है, जब एपल ने हाल ही में भारत में अपने उत्पादन को विस्तार देने की घोषणा की है। कंपनी पहले ही तमिलनाडु और कर्नाटक में आईफोन के कई मॉडलों का निर्माण शुरू कर चुकी है। भारत में आईफोन का उत्पादन बढ़ रहा है। अब हर 5 में से एक आईफोन भारत में असेंबल किया जाता है। 2024-25 में भारत में 60% की वृद्धि के साथ आईफोन उत्पादन 1.89 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जिसमें 1.5 लाख करोड़ रुपये का निर्यात शामिल है। फॉक्सकॉन और पेगाट्रॉन जैसे प्रमुख कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर भारत में आईफोन असेंबल करते हैं।

IMG 20250404 WA0105 1

अमेरिका में बिकने वाले 6 करोड़ से ज्यादा आईफोन भारत में बनाने की थी तैयारी

इससे पहले एक रिपोर्ट आई थी, जिसमें दावा किया गया था कि दिग्गज टेक कंपनी एपल अमेरिका में बिकने वाले सभी आईफोन का निर्माण अगले साल से भारत में करने की योजना बना रही है। इससे न सिर्फ मेक इन इंडिया को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि वैश्विक विनिर्माण हब बनने की दिशा में भारत की स्थिति मजबूत होगी। रिपोर्ट में दावा किया गया था एपल अमेरिका में बिकने वाले 6 करोड़ से ज्यादा आईफोन का उत्पादन 2026 के अंत तक पूरी तरह से भारतीय प्लांट में स्थानांतरित करना चाहती है।

IMG 20230818 WA0018 02

खुदरा बिक्री बढ़ाने पर भी जोर

एपल अपने भारतीय उत्पादन को दोगुना करने के साथ बंगलूरू, पुणे, दिल्ली-एनसीआर और मुंबई में चार नए स्टोर खोलकर खुदरा बिक्री बढ़ाने करने की योजना बना रही है। इसके साथ ही, कंपनी विनिर्माण और खुदरा क्षेत्र में भूमिकाओं के लिए सैकड़ों भर्तियां करने वाली है। एपल भारत में 3,000 से अधिक लोगों को रोजगार देती है।