ताजपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान युवक को पिस्टल के साथ किया गिरफ्तार
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर/ताजपुर :- ताजपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष शनि कुमार मौसम ने बताया कि होली पर्व को लेकर थाना मोड़ के समीप वाहन चेकिंग किया जा रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार एक युवक को जब चेक किया गया तो उसके पास से एक पिस्टल व दो जिंदा गोली बरामद किया गया। बाइक को भी जप्त कर लिया गया। कागजी प्रक्रिया के बाद उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार युवक राजू कुमार बताया गया।

