3 हजार 844 लीटर विदेशी व 20 लीटर देसी शराब का किया गया विनष्टीकरण
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना परिसर में शनिवार को थानाध्यक्ष, अंचलाधिकारी व मद्य निषेध के पदाधिकारी की मौजूदगी में विभिन्न कांडों में जब्त देसी व विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया गया।
इस दौरान थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर कुल 12 मामलों जब्त 3 हजार 844 लीटर अवैध विदेशी शराब एवं 20 लीटर देशी शराब का विधिवत विनष्टीकरण किया गया है। इस दौरान थाने के अन्य पदाधिकारी व कर्मी भी मौजूद रहे।

