समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

होली मिशन स्कूल के संस्थापक स्व. रति रंजन प्रसाद की 25वीं पुण्यतिथि श्रद्धांजलि पूर्वक मनायी गयी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल के संस्थापक स्व. रति रंजन प्रसाद की 25वीं पुण्य तिथि के अवसर पर उन्हें भावभीनी शद्धांजली अर्पित की गई। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक सह सचिव विभा देवी, निदेशक धर्मांश रंजन, प्राचार्य अमृत रंजन सहित परिवार के सभी सदस्यों एवं विद्यालय के सभी कर्मियों एवं छात्र-छात्राएँ ने उनके समाधि स्थल एवं प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

IMG 20250125 WA0063

तत्पश्चात विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों द्वारा दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई। विद्यालय प्रांगण में संगीत शिक्षकों के द्वारा निर्गुण एवं राम भजन की प्रस्तुति दी गयी। कार्यक्रम के अंत में स्व. रति रंजन प्रसाद के प्रेरणादायक सेवा को याद किया गया एवं विद्यालय को सर्वश्रेष्ठ संस्था के रूप में संचालित रखने का संकल्प लिया गया।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150