समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार के सरकारी कर्मचारियों को महाकुंभ स्नान के लिए मिले 2 दिन की छुट्टी, जीतन राम मांझी की समधन ने नीतीश कुमार से की मांग

IMG 20241130 WA0079

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की समधन और बाराचट्टी से विधायक ज्योति मांझी ने बिहार के सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों का दुख बयां करते हुए उनके लिए बड़ी मांग की है. ज्योति मांझी ने मुख्यमंत्री को लिखित आवेदन देकर दो दिन की सरकारी छुट्टी घोषित करने की अपील की है, ताकि बिहार के सरकारी कर्मचारी और शिक्षक भी महाकुंभ जाकर पवित्र स्नान कर पुण्य के भागी बन सकें.

दो दिन की छुट्टी की मांग

दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को प्रगति यात्रा के तहत गया पहुंचे थे. जहां उन्होंने 1400 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं की सौगात दी. इस दौरान विधायक ज्योति मांझी ने सीएम को एक आवेदन सौंपा, जिसमें उन्होंने बिहार के सरकारी शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए दो दिन की छुट्टी स्वीकृत करने की मांग की गई है.

IMG 20250125 WA0063paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

क्या बोलीं ज्योति मांझी

विधायक ज्योति मांझी ने कहा कि सरकारी शिक्षक और कर्मचारी अपने दैनिक कार्यों में व्यस्त रहते हैं. उनकी दिनचर्या काफी व्यस्त रहती है. वे भी देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की तरह महाकुंभ में शामिल होना चाहते हैं. लेकिन काम में व्यस्त रहने के कारण वे ऐसा नहीं कर पाते हैं. ऐसे में हम चाहते हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करें और दो दिन की सरकारी छुट्टी घोषित करें, ताकि वे भी अपनी धार्मिक आस्था पूरी कर सकें.

IMG 20250204 WA0010IMG 20240904 WA0139

क्या सीएम इस मांग को मानेंगे?

विधायक ने दावा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस मांग को गंभीरता से लेंगे और जल्द ही इस पर निर्णय लेंगे. उन्होंने कहा कि अगर बिहार सरकार दो दिवसीय यह अवकाश घोषित कर दे तो हजारों सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों को प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में स्नान करने का सुनहरा अवसर मिलेगा.

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaledIMG 20241218 WA0041IMG 20250126 WA0106IMG 20230818 WA0018 02