BJP सांसद का बड़ा आरोप; बेतिया DEO की पत्नी का 1 करोड़ रुपया चुनाव के समय भी पकड़ाया था, कहां मैनेज हो गया किसी को पता नहीं चला
बेतिया के निलंबित जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीण को लेकर बीजेपी सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने बड़ा सवाल किया है. उन्होंने कहा कि चुनाव के दरमियान इसी जिला शिक्षा पदाधिकारी की पत्नी का एक करोड़ रूपया कैश बेतिया मुफस्सिल थाना के सामने पकड़ा गया था. बिना किसी प्रचार के पूरी रकम कहां मैनेज हो गई किसी को पता भी नहीं चला.
‘सरकार को विशेष मॉनिटरिंग करनी चाहिए’ :
संजय जायसवाल सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि जिला शिक्षा पदाधिकारी की सच्चाई सबके सामने आ गई है. परंतु मुझे एक शक भी है, कहीं इस रेड का भी हश्र यही नहीं हो. इसके लिए बिहार सरकार को विशेष मॉनिटरिंग करनी चाहिए.

जिला शिक्षा पदाधिकारी का भी आभार क्योंकि 4 महीने पहले मैंने 20 सूत्री की बैठक में माननीय मंत्री जनक राम के सामने कहा था कि पश्चिमी चंपारण में भ्रष्टाचार भी भगवान जैसे सर्वव्यापी हो गया है । मेरी यह बात जिले के कुछ लोगों को बहुत बुरी लगी थी क्योंकि सच हमेशा कड़वा होता है ।
2/5— Dr. Sanjay Jaiswal (Modi Ka Parivar) (@sanjayjaiswalMP) January 24, 2025

‘पश्चिम चंपारण में भ्रष्टाचार भी भगवान जैसे सर्वव्यापी’ :
संजय जायसवाल ने बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार का आभार प्रकट किया. उन्होंने कहा कि हम सबों की लिखित शिकायत पर मंत्री ने उचित कार्रवाई की और विजिलेंस का छापा जिला शिक्षा पदाधिकारी के आवास पर पड़ा. 4 महीने पहले मैंने 20 सूत्री की बैठक में मंत्री जनक राम के सामने कहा था कि पश्चिम चंपारण में भ्रष्टाचार भी भगवान जैसे सर्वव्यापी हो गया है.

DEO निकला धनकुबेर :
बता दें कि बेतिया जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीण के भ्रष्टाचार का परत दर परत खुलासा हो रहा है. अभी तक दो करोड़ कैश, 27 किलो चांदी, 1 किलो 300 ग्राम सोना, चार लग्जरी गाड़िया और आधा दर्जन शहरों में किमती जमीन के दस्तावेज बरामद हुए हैं. पटना, शेखपुरा, समस्तीपुर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर में किमती जमीनों के दास्तावेज बरामद हुए हैं.


