शनिवार, मार्च 21, 2026
Latest:

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

मोकामा शूटआउट में बड़ी कार्रवाई, सोनू सिंह और अनंत सिंह का समर्थक रौशन गिरफ्तार

मोकामा में पूर्व विधायक अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग के बीच गैंगवार मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में दोनों पक्षों के एक-एक आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक सोनू-मोनू गैंग के सोनू सिंह की गिरफ्तारी की गयी है। इसके साथ पुलिस ने रौशन सिंह नामक एक युवक को दबोच लिया है जो अनंत सिंह का समर्थक बताया जाता है। एसपी राकेश कुमार ने इसकी पुष्टि की है। बुधवार को मोकामा के पंचमहला थाना क्षेत्र नौरंगा जलालपुर गांव में दोनों पक्षों की ओर से जमकर गोलीबारी की गयी थी जिसमें पुलिस ने तीन प्राथमिकी दर्ज किया है।इस बीच खबर है कि मोकामा में एक बार फिर गोली चलाई गयी है। हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है।

एसपी राकेश कुमार ने पुष्टि की है। बताया जा रहा है घटना के बाद पुलिस की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही थी। इसके तहत पुलिस ने सोनू सिंह को दबोच लिया है। समाचार चैनल न्यूज18 की रिपोर्ट के अनुसार उसकी गिरफ्तारी घर से पास से की गयी है। घटना के बाद सोनू सिंह लगातार मीडिया के सामने आ रहा था। उसने अनंत सिंह को खुली चुनौती भी दी कि 68 साल के अनंत सिंह 34 साल के सोनू से कैसे आगे निकल सकते हैं। सोनू सिंह ने अनंत सिंह को शस्त्र और शास्त्र की परिभाषा समझा देने की बात कही थी।

IMG 20241130 WA0079

सोनू सिंह ने आरोप लगाया कि मुकेश सिंह(जिसके घर में ताला लगाया गया) उसके ईंट भट्ठे का मुंशी है और कारोबार की राशि दबाए हुए है। इसका विवाद चल रहा है जिसमें पूर्व में पंचायत भी हुई थी। हालांकि उसने मुकेश के घर में ताला लगाने की बात से इनकार किया और कहा कि टीटू मुकेश सिंह, टीटू धमाका और माणिक्य के बहकावे में आकर पूर्व विधायक ने उसके घर पर गोली चलवा दी। सोनू सिंह के पिता प्रमोद सिंह ने बताया कि उनकी मुखिया पत्नी उर्मिला सिन्हा बाल बाल बच गई। वह अनंत सिंह का स्वागत करने के लिए घर से निकली तो उनकी ओर से फायरिंग शुरू कर दी गयी।

IMG 20241228 WA0057IMG 20230604 105636 460

अनंत सिंह ने भी सोनू सिंह, मोनू सिंह और उनके पिता प्रमोद सिंह पर आपराधिक कृत्यों में संलिप्त होने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि दोनों भाई इलाके में गुंडई करता है और दबंगई से लोगों की संपत्ति हड़प लेता है। किडनैपिंग केस में जेल जा चुका है। गंगा घाट से अवैध खनन करता है। दोनों भाईयों ने कई घरों में ताला लगा दिया जिसके विवाद में नौरंगा गए तो हमारे आदमियों पर गोली चला दिया जिसमें एक को गोली भी लग गई। जवाब में इधर से भी फायरिंग की गयी। गुरुवार को दोनों ओर से आरोपों की झड़ी लगाई जाती रही। इस बीच पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaledIMG 20240904 WA0139IMG 20241218 WA0041IMG 20250113 WA0225IMG 20230818 WA0018 02