समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार में कब्र खोदकर काटा जा रहा कंकाल का सिर; महिलाओं की लाश को बनाते हैं निशाना

बिहार के भागलपुर में एक कब्रिस्तान में दफनाई गई लाशों (कंकाल) का सिर चोरी हो रहा है। सिर उसी कंकाल का काटा जाता है, जो 6 महीने पहले दफनाया गया हो। ताजा मामला रविवार को सामने आया है। इस कब्रिस्तान से पिछले पांच सालों में 5 कंकालों के सिर गायब किए गए हैं।

4 दिन पहले जिस कंकाल का सिर गायब मिला, वह एक महिला का था। उसकी पहचान मोहम्मद बदरूजम्मा की मां के रूप में हुई थी, जिन्हें साढ़े 5 महीने पहले सुपुर्द-ए-खाक किया गया था।

IMG 20241130 WA0079

यह काम रात के अंधेरे में किया जाता है, जिससे सिर ले जाने वाले कौन हैं, वो उसका क्या करता है, यह अब तक पता नहीं चल पाया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि कब्र में दफनाई गई लाश का सिर काटने के लिए खुदाई सावधानी से की जाती है, ताकि सिर्फ सिर को कब्र से निकाला जा सके। कंकाल के अन्य हिस्सों को छोड़ दिया जाता है।

3 से 4 गांव के लोग कब्रिस्तान में दफनाते हैं शव

IMG 20241228 WA0057IMG 20230604 105636 460

जिस कब्रिस्तान से कंकालों के सिर काटे जाने का मामला सामने आया है, वो फाजिलपुर सकरामा ग्राम पंचायत में है। इसे असरफनगर नदियामा कब्रिस्तान के नाम से जाना जाता है, जो काफी पुराना है। यहां 3 से 4 गांव के अल्पसंख्यक समुदाय के लोग शव को दफनाने आते हैं।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

पिछले 5 साल में कब्र खोदकर मोहम्मद मुख्तार की सास, मोहिद की पत्नी, मोहम्मद मोहित और आशिक अली की पत्नी के कंकाल के सिर को काटा गया। सभी सकरामा गांव के रहने वाले थे। घटना को लेकर कुछ ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि ये तांत्रिकों की करतूत है, या फिर किसी मानव तस्कर गिरोह का हाथ है।

IMG 20240904 WA0139

जामा मस्जिद के इमाम मोहम्मद हुसैन ने बताया कि ‘सोमवार को मैं बच्चों को पढ़ा रहा था, इस दौरान एक व्यक्ति ने कहा कि कब्रिस्तान से मुर्दे का सिर निकाल लिया गया है। मैं वहां गया तो बात सही निकली। पुलिस भी मौके पर आई। सिर किस काम के लिए ले जाया गया, इस पर अभी कुछ नहीं बताया जा सकता है।’

IMG 20241218 WA0041

लोगों का आरोप- कब्रिस्तान की घेराबंदी तोड़ दी जाती है

रविवार रात की घटना की सूचना ग्रामीणों को सोमवार सुबह मिली। इस सूचना के बाद लोग कब्रिस्तान पहुंचे और नाराजगी जताई। इसके बाद मौके पर जनप्रतिनिधि, सन्हौल थाने की पुलिस पहुंची और लोगों को शांत कराया।

IMG 20250113 WA0225

ग्रामीणों का आरोप है कि कब्रिस्तान की घेराबंदी की गई थी, लेकिन चरवाहों ने तोड़ दिया। कई बार इस कब्रिस्तान की घेराबंदी करवाई गई, लेकिन ज्यादा दिन नहीं टिकता। कब्रिस्तान के मेन गेट को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।

IMG 20230818 WA0018 02

प्रशासन ने घेराबंदी और रोशनी की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया गया। इसके अलावा जल्दी ही आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही है।

इस घटना को लेकर मंगलवार को सन्हौला थाना में एक बैठक हुई, जिसमें पंचायत के जनप्रतिनिधि शामिल हुए। मामले को लेकर SSP हृदयकांत ने बताया कि SDPO को जांच के निर्देश दिए गए हैं।