समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

डेकोरेशन गोदाम में लगी आग, सामान बाहर निकलने के क्रम में झुलसकर अधेड़ की मौ’त

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/उजियारपुर :- समस्तीपुर में बिजली के करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के गांवपुर वार्ड संख्या-6 निवासी हरे कृष्ण सिंह के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मृतक के परिजन का बताना है कि अहले सुबह उनके डेकोरेशन के गोदाम में अचानक आग लग गई।

गोदाम से सामान बाहर निकालने के कारण बिजली के करंट के संपर्क में आने से अचेत होकर गिर पड़े। जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज मामले की जांच में जुट गई है।

परिजन का आरोप है कि पोस्टमार्टम के बाद शव वाहन के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। बाद में सदर अस्पताल उपाधीक्षक से शिकायत के बाद उन्हें शव वाहन उपलब्ध कराया गया। इधर आग लगने की सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुँचकर आग पर काबू पाया।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150