समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर की सामाजिक संस्था ‘द उम्मीद’ को उत्कृष्ट सामाजिक कार्य के लिए मिथिला ग्लोबल अवॉर्ड से किया गया सम्मानित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- मधुबनी में राष्ट्रीय स्तर पर ग्लोबल यूथ कॉन्क्लेव कार्यक्रम का आयोजन अयाची नगर युवा फाउंडेशन केे द्वारा किया गया। जिसमें 15 राज्यों के कुल 20 लोगों को उनके बेहतर सामाजिक कार्य के लिए ग्लोबल युथ कॉन्क्लेव कार्यक्रम में मिथिला ग्लोबल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

जिसमें बिहार टीम ‘द उम्मीद’ को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए सम्मान प्रदान किया गया। इस दौरान टीम ‘द उम्मीद’ के श्वेता गुप्ता, हेमा, आदेश, रजनीश उपस्थित थे। ‘द उम्मीद’ के संस्थापक अमरजीत ने अयाची नगर युवा फाउंडेशन के संस्थापक विक्की मंडल और उदय झा का आभार व्यक्त किया।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150