समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWSRailway

समस्तीपुर RMS का ICH दर्जा समाप्त कर मुजफ्फरपुर से जोड़ा गया, यहां कार्यरत कर्मियों का अलग-अलग जगहों पर हुआ ट्रांसफर

IMG 20241130 WA0079

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : डाक निदेशालय के आदेश के आलोक में समस्तीपुर आरएमएस का आईसीएच (इंफ्रा सर्किल हब) का दर्जा समाप्त कर मुजफ्फरपुर आएमएस से जोड़ दिया गया है। पांच दिसम्बर को डाक निदेशालय के जारी आदेश के आलोक में पोस्टमास्टर जेरल उत्तर क्षेत्र ने समस्तीपुर आरएमएस का आईसीएच का दर्जा समाप्त किया। उसके बाद यहां कार्यरत कर्मियों का दरभंगा, सहरसा व बरौनी समेत अन्य जगह स्थानांतरण कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, जिन संवर्ग के कर्मचारियों का समस्तीपुर से स्थानांतरण किया गया है, उनमें 16 छंटाई सहायक, 2 लोअर सेलेक्शन ग्रेड कर्मी, 4 मल्टी टास्किंग स्टाफ शामिल हैं। समस्तीपुर आएमएस में अब 10 कर्मचारी ही बच गये हैं। इससे अब समस्तीपुर से भेजा गया रजिस्ट्री व स्पीड पोस्ट विलंब से गंतव्य पर पहुंचेगा। वहीं समस्तीपुर में बाहर से आने वाला पत्र भी लोगों को मिलने में विलंब होगा। विदित हो कि समस्तीपुर रेलवे का मंडल मुख्यालय होने के साथ साथ उत्तर बिहार के एक प्रमुख जिला में शामिल है।

इस जिले में समस्तीपुर व उजियारपुर के अलावा खगड़िया लोकसभा का भी क्षेत्र आता है। चार अनुमंडल व बीस प्रखंड भी है। इसके अलावा बेगूसराय जिला के चार उप डाकघर भी समस्तीपुर आएमएस से जुडे हुए थे। जिसमें बेगूसराय जिले का मेघौल, बखरी बाजार, सकरपुरा व गढ़पुरा उप डाकघर शामिल है। इन सभी जगहों पर अच्छी खासी व्यावसायिक गतिविधियांं भी चलती है। जिससे लोग बड़ी संख्या में रजिस्ट्री व स्पीड पोस्ट के माध्यम से अपना जरूरी कागजात दूरदराज के शहरों में भेजते हैं। यह रजिस्ट्री व स्पीड पोस्ट पहले 24 घंटे के अंदर गंतव्य तक पहुंचता था, लेकिन अब यहां से सभी मुजफ्फरपुर आएमएस जाएंगे जहां रेकार्ड मेंटन के बाद गंतव्य तक जाएगा।

IMG 20241210 WA0016

IMG 20230604 105636 460

आरएमएस के सूत्रों की माने तो अब समस्तीपुर से भेजा जाने वाला रजिस्ट्री व स्पीड पोस्ट कम से कम 72 घंंटे बाद ही गंतव्य तक पहुचेगा। वह भी तब जब मुजफ्फरपुर आरएमएस समय पर प्रकिया पूरा करेगा। लेकिन काम के बोझ के कारण समय पर प्रक्रिया पूरा करना संभव नहीं होने पर 72 घंटे से अघिक समय लग सकता है।

जानकारी के अनुसार, समस्तीपुर आएमएस में होने वाले रजिस्ट्री व स्पीड पोस्ट को भी एक साथ अटैच का दिया गया है। जबकि रजिस्ट्री के लिए 22 रुपये व स्पीड पोस्ट के लिए 42 रुपये शुल्क लिया जाता है। लेकिन दोनों सेवा को हैंडल करने की प्रक्रिया एक समान कर दी गयी है। इससे स्पीड पोस्ट करने वालों को भले ही भुगतान अधिक करना होगा, लेकिन उन्हें सेवा रजिस्ट्री वाली ही मिलेगी। यानि रजिस्ट्री की तरह ही स्पीड पोस्ट का भी ट्रीटमेंट होगा।

IMG 20240904 WA0139

इस संबंध में नेशनल यूनियन ऑफ आरएमएस के सर्किल सेक्रेटरी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि आईसीएच का दर्जा समाप्त होने के बाद स्थानांतरित कर्मियों ने आदेश के आलोक में नये जगह पर योगदान कर लिया है। इससे समस्तीपुर आएमएस में करीब दस कर्मचारी ही डाक सेवा के लिए बच गये हैं। उन्होंने बताया कि करीब एक साल पूर्व सितम्बर 23 में समस्तीपुर आरएमएस का प्रमंडलीय डाक कार्यालय का दर्जा समाप्त कर बरौनी में विलय कर दिया गया था। अब एक साल बाद आईसीएच का भी दर्जा समाप्त कर दिया गया।

इन आरएमएस का भी दर्जा हुआ समाप्त :

एबी डिवीजन बरौनी के समस्तीपुर आरएमएस के अलावा यू डिवीजन मुजफ्फरपुर के नरकटियागंज और हाजीपुर आरएमएस, पीटी डिवीजन पटना में मोकामा और आरा तथा सी डिवीजन गया में जहानाबाद और डेहरी ऑन सोन आरएमएस का भी दर्जा समाप्त कर दिया गया है।

खर्च कम करने की सरकार की कवायद :

मिली जानकारी के अनुसार, सरकार के खर्च कम करने की कवायद के तहत जगह जगह स्थित आरएमएस का दर्जा समाप्त कर आसपास के आरएमएस से जोड़ा गया है। लेकिन इससे संबंधित जगह के लोगों को आरएमएस के माध्यम से मिलने वाली सुविधा पर काफी प्रभाव पड़ेगा।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

नौ दिसम्बर को किया स्पीड पोस्ट नहीं पहुंचा पटना :

आरएमएस से स्पीड पोस्ट करने वाले कृष्ण कुमार समेत कई लोगों ने बताया कि उन्होंने नौ दिसम्बर को पटना के लिए स्पीड पोस्ट किया था। लेकिन अब तक पटना नहीं पहंचा है। डाक पोर्टल पर ट्रक करने पर उसका ठिकाना अभी समस्तीपुर ही बता रहा है। जिसके बाद रसीद लेकर सभी पता करने के लिए समस्तीपुर आरएमएस कार्यालय पहुंचे थे।

समस्तीपुर से देश के सभी जगह जाती है ट्रेन :

समस्तीपुर स्टेशन सेे देश के सभी प्रमुख व बड़े शहर के लिए ट्रेन की सीधी सेवा है। जिससे यहांं से स्पीड पोस्ट व रजिस्ट्री छंटाई के बाद संबंधित जगह के लिए ही बैग बना आरएमएस कर्मी ट्रेन से भेजते थे। जिससे रजिस्ट्री व स्पीड पोस्ट के अलावा साधारण पत्र भी संबंधित शहर में जल्द चला जाता था। लेकिन वहीं पत्र या रजिस्ट्री और स्पीड पोस्ट समस्तीपुर से मुजफ्फरपुर आरएमएस जाएगा। वहां छंटाई के बाद संबंधित शहर के लिए भेजा जाएगा।

Samastipur Town Adv

IMG 20240414 WA0005

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150