समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

तेज प्रताप यादव के महुआ से चुनाव लड़ने की घोषणा सुनकर फूट-फूटकर रोने लगे राजद विधायक मुकेश रोशन

राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के महुआ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के ऐलान से पार्टी में हड़कंप मच गया है. तेज प्रताप के चुनाव लड़ने की घोषणा से हतप्रभ महुआ विधानसभा क्षेत्र से विधायक मुकेश रोशन सोमवार को फूट-फूटकर रोने लगे. उन्हें अब अपनी सीट गंवाने का डर सताने लगा है. वहीं पार्टी के कई अन्य नेता भी तेज प्रताप के ऐलान से हैरान हैं.

दरअसल, तेज प्रताप यादव एक दिन पहले यानी रविवार को हाजीपुर के जोहरी बाजार में एक अस्पताल के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे थे. मीडिया से बातचीत में उनसे महुआ सीट से चुनाव लड़ने पर सवाल किया गया. इस पर उन्होंने कहा कि ‘मैंने महुआ में सड़क बनवाई है, अस्पताल बनवाया है और क्षेत्र का विकास करवाया है. अगर मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा, तो कौन लड़ेगा?

IMG 20241130 WA0079

तेज प्रताप की यह घोषणा राजद के मुकेश रोशन के लिए बड़े झटके की भांति है. लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव 2015 में महुआ से तो लड़े थे लेकिन 2020 के विधानसभा चुनाव में उनकी सीट बदल दी गई थी. तेज प्रताप यादव को हसनपुर से टिकट दिया गया था. हालांकि वे जीत गए. लेकिन अब फिर से वे महुआ से चुनाव लड़ने की बात करने लगे हैं.

IMG 20241026 WA0019IMG 20230604 105636 460

अब मुकेश रोशन की टेंशन बढ़ गई है. यह तय है कि तेज प्रताप को महुआ से टिकट मिलता है, तो मुकेश रोशन को अपनी सीट गंवानी पड़ सकती है. ऐसे में पिछले पांच साल में मुकेश रोशन ने क्षेत्र में जो काम किया उसका लाभ उन्हें नहीं मिल पायेगा. साथ ही पार्टी अब उनके लिए कौन सी सीट देती है यह भी मुकेश रोशन के लिए बड़ी चुनौती होगी. ऐसे में सोमवार को जब मुकेश रोशन मीडिया के सामने आए तो महुआ से तेज प्रताप की दावेदारी की बात सुनते ही फूट-फूटकर रोने लगे.

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaledIMG 20240904 WA0139Samastipur Town AdvIMG 20240414 WA0005IMG 20230818 WA0018 02