समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

PoliticsBiharNEWS

बिहार उपचुनाव में मिली करारी हार के बाद राजद को कांग्रेस ने क्यों घेरा? जानिए किस गलती का दिलाया एहसास…

IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार उपचुनाव में महागठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा. चार सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम सामने आए तो महागठबंधन का सूपड़ा साफ दिखा. एनडीए को चारों सीटों पर जीत मिली है. इमामगंज, बेलागंज, रामगढ़ और तरारी में एनडीए के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज किया. इस चुनाव परिणाम से एनडीए में जबरदस्त उत्साह है. डबल इंजन सरकार की जीत बताकर एनडीए नेताओं ने महागठबंधन और खासकर राजद को निशाने पर लिया है. इधर, महागठबंधन में कांग्रेस ने भी राजद को इस हार पर घेरा है.

सभी सीटों पर हारे I-N-D-I-A के उम्मीदवार

बिहार की चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में तीन सीटों पर राजद तो एक सीट पर माले उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा. तेजस्वी यादव ने चुनाव में मिली हार पर मंथन करने की बात कही वहीं आगामी बिहार चुनाव में जीत का दावा किया है. माले राज्य सचिव कुणाल ने भी कहा कि बिहार में इंडिया गठबंधन की हार जरूर हुई है लेकिन बिहार चुनाव 2025 में गठबंधन मजबूत वापसी करेगा.

IMG 20241026 WA0019

IMG 20230604 105636 460

कांग्रेस ने राजद को निशाने पर लिया…

इधर, कांग्रेस प्रवक्ता ने राजद के रवैये पर सवाल खड़े कर दिए. कांग्रेस प्रवक्ता सुमन कुमार मल्लिक ने कहा कि बिहार और उत्तर प्रदेश में हुए उपचुनाव में राजद और सपा अगर कांग्रेस को भी सीटें देती तो एनडीए प्रत्याशी हर हाल में हारते. उन्होंने कहा कि एनडीए को हराने के लिए सबको साथ लेकर चलना होगा. कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि पार्टी के विचारधारा में आस्था रखने वाले आज भी सभी विधानसभा सीटों में हजारों की तादाद में हैं.

IMG 20240904 WA0139

राजद का मजबूत किला भी ढहा

गौरतलब है कि बिहार में लोकसभा चुनाव के बाद खाली हुई चार विधानसभा सीटों पर राजद और माले के उम्मीदवार उतारे गए थे. चारो सीटों पर गठबंधन को केवल हार ही नहीं मिली बल्कि उनके पुराने गढ़ में भी एनडीए ने अपना झंडा गाड़ा है. बेलागंज में सुरेंद्र यादव का किला जदयू ने इस बार ढाह दिया. लगातार पांच बार और कुल 7 बार यहां से जीते सुरेंद्र यादव के बेटे को जदयू उम्मीदवार ने हराया है.

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

Samastipur Town Adv

IMG 20240414 WA0005

IMG 20230818 WA0018 02