समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

Bihar Teacher Transfer: 5 पॉइंट्स में समझें शिक्षकों के तबादले के लिए बनी नई गाइडलाइन

IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने सरकारी शिक्षकों के तबादले के लिए नई गाइडलाइन जारी की है. इस गाइडलाइन के अनुसार कई विशेष परिस्थितियों की शिक्षकों को मनचाहे जगह पर पोस्टिंग मिल सकती है. शिक्षा विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी इस गाइडलाइन में गंभीर बीमारियों, पति-पत्नी की एक साथ पोस्टिंग, विधवा/परित्यक्त महिला शिक्षकों और दिव्यांगता जैसे सात प्रमुख कारणों को आधार बनाया गया है. शिक्षकों को ई-शिक्षकोश के माध्यम से आवेदन करना होगा, जिसमें उन्हें 10 स्थानों का विकल्प देने का मौका मिलेगा.

1. गंभीर बीमारियों के आधार पर तबादला

कैंसर, किडनी, लीवर, हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों या दिव्यांगता के आधार पर शिक्षकों को मनचाही जगह पर तबादले का विकल्प मिलेगा. विधवा, परित्यक्ता महिलाएं और मानसिक विकलांगता वाले शिक्षक/परिजन भी इस प्रक्रिया में शामिल किए जा सकते हैं.

IMG 20241026 WA0019

IMG 20230604 105636 460

2. तबादले के लिए सात खास कारण

विभाग ने तबादले के लिए सात कारण तय किए हैं, जिनमें गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं, पति-पत्नी की एक साथ पोस्टिंग, पसंदीदा जगह से दूरी और ट्रांसजेंडर शिक्षकों के लिए खास नियम शामिल हैं.

3. ई-शिक्षाकोश पोर्टल से आवेदन

शिक्षकों को तबादले के लिए 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक ई-शिक्षाकोश पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन के दौरान शिक्षकों को 10 जगह चुनने का मौका मिलेगा, जिसमें कम से कम तीन विकल्प अनिवार्य होंगे.

IMG 20240904 WA0139

4.पुरुष और महिला शिक्षकों के लिए एक जैसे नियम

अब पुरुष और महिला शिक्षकों के लिए एक जैसे दिशा-निर्देश लागू होंगे. पंचायत और नगर निकाय स्तर पर दोनों को विकल्प चुनने की अनुमति दी गई है.

5.प्रक्रिया और लिखित अभ्यावेदन

शिक्षकों को पोर्टल पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी के साथ आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे. सभी जानकारी सही होने के बाद लिखित अभ्यावेदन भी अपलोड करना अनिवार्य है.

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

Samastipur Town Adv

IMG 20240414 WA0005

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150