समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार: पति को मारने के लिए पत्नी का खतरनाक प्लान; पहले नशीली दवा खिलाकर बेहोश किया फिर प्रेमी के साथ NH पर ले जाकर स्कॉर्पियो चढ़ा दी

किशनगंज जिले में शनिवार को पुलिस ने एनएच 327 ई पर एक शव बरामद किया। शव के पास एक बैग भी था जिसमें मृतक का आधार कार्ड मिला जिसके माध्यम से शव की पहचान मालिनगांव पंचायत अंतर्गत बांसबाड़ी कचहरी महादलित टोला निवासी जीतू लाल राय के पुत्र प्रगेश कुमार राय (40) के रूप में की गई। पुलिस ने शव को तत्काल पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने परिजनों का पता कर उनको घटना की जानकारी दी।

हत्या कर सड़क हादसे का दिया था रूप 

घटना के संबंध में एसपी सागर कुमार ने बताया कि पत्नी ने अपने पति को पहले नशीली दवा खिला कर बेहोश कर दिया। फिर अपने प्रेमी और उसके अन्य साथियों के संग बेहोश पड़े प्रगेश कुमार राय को स्कॉर्पियो में लादकर नेशनल हाइवे 327 ई पर लिटा दिया और उसपर स्कॉर्पियो चढ़ा दिया, जिससे प्रगेश कुमार राय की मौत हो गई।

IMG 20231027 WA0021

एसपी ने बताया कि पुलिसिया जांच और आसपास के लोगों से पूछताछ के दौरान यह स्पष्ट हो गया कि इस घटना को अंजाम देने वाली इसकी पत्नी ही है। पुलिस ने जब महिला से सख्तीपूर्वक पूछताछ की तो सब कुछ सामने आ गया। आरोपी महिला ने बताया कि उसका अन्य पुरुष से अवैध प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसलिए महिला अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए पहले उसे बेहोश किया और फिर एनएच पर ले जाकर उसे उसी स्कॉर्पियो से कुचल कर मार डाला, ताकि घटना पूरी तरह सड़क हादसा दिखे।

IMG 20241026 WA0019IMG 20230604 105636 460

आरोपी प्रेमी है फरार 

घटना के संबंध में एसपी के निर्देश पर टीम गठित कर उद्भेदन करते हुए मृतक की पत्नी बताशी देवी ( 28), मो. अकील (26), राहिल आलम ( 26), नूर मोहम्मद उर्फ बानो (28 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि आरोपी प्रेमी फिलहाल फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

IMG 20240904 WA0139Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaledSamastipur Town AdvIMG 20240414 WA0005IMG 20230818 WA0018 02