समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार कोकिला कही जाने वालीं शारदा सिन्हा की हालत बिगड़ी: क्रिएटिनिन लेवल बढ़ा, दिल्ली AIIMS के डायरेक्टर से नड्डा ने की बात

बिहार कोकिला के नाम जानी जाने वालीं लोक गायिका शारदा सिन्हा की हालत में कोई सुधार नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका क्रिएटिनिन लेवल और WBC बढ़ रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय जेपी नड्डा ने एम्स के निदेशक से बात कर लोक गायिका का हालचाल जाना है। AIIMS प्रशासन लगातार परिजनों के संपर्क में है।

शारदा सिन्हा एक हफ्ते से दिल्ली एम्स में भर्ती हैं। शनिवार को तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर आईसीयू में शिफ्ट कराया गया था। हालांकि, एम्स की तरफ से शारदा सिन्हा के स्वास्थ्य को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। उनके फैंस और शुभचिंतक उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। मुजफ्फरपुर और गोपालगंज में महामृत्युंजय जाप और विशेष पूजा-अर्चना की गई।

IMG 20231027 WA0021

72 साल की शारदा सिन्हा छठ के गीतों के लिए मशहूर हैं। फैंस का मानना है कि शारदा सिन्हा के गानों के बिना छठ महापर्व अधूरा है। छठ से पहले उनकी तबीयत बिगड़ने से फैंस चिंता में हैं। शारदा सिन्हा ने सलमान खान की 2 फिल्म (मैंने प्यार किया और हम आपके हैं कौन) के लिए भी गाने गए, जो काफी फेमस हुए। संगीत में उनके योगदान के लिए 2018 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया था। शारदा सिन्हा के गायिकी की शुरुआत उनके भाई की शादी में गाए एक गीत से हुई थी।

IMG 20241026 WA0019

IMG 20230604 105636 460

खाने-पीने में काफी परेशानी

शनिवार को भास्कर से बातचीत में शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमन सिन्हा ने कहा कि, बीते 7 दिनों से खाने-पीने में काफी मुश्किल आ रही थी। जिसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया था। वो डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उनकी हालत दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है।

IMG 20240904 WA0139

बता दें कि इसी साल 22 सितंबर को शारदा सिन्हा के पति ब्रजकिशोर सिन्हा का ब्रेन हैम्ब्रेज के कारण निधन हो गया। दोनों की शादी को 54 साल हुए थे।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

6 दिन पहले पति को याद कर किया था इमोशनल पोस्ट

पति के निधन के बाद 20 अक्टूबर को शारदा सिन्हा ने अपने सोशल मीडिया एक्स से अपनी एक तस्वीर साझा की थी। तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा था, ‘लाल सिंदूर बिन मंगियों न सोभे.. पर सिन्हा साहब की मधुर स्मृतियों के सहारे संगीत यात्रा को चलायमान रखने की कोशिश रहेगी. खास कर आज के दिन सिन्हा साहब को मेरा प्रणाम समर्पित।’

Samastipur Town Adv

मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ मंदिर में हवन

मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ मंदिर में लोक गायिका शारदा सिन्हा के बेहतर स्वास्थ्य और जल्द ठीक होने के लिए हवन यज्ञ किया गया। इस दौरान में महामृत्युंजय मंत्र सहित कई अन्य मंत्रों का जाप किया गया। मंदिर कई पंडित इसमें शामिल हुए। मंदिर के महंत अभिषेक पाठक ने बताया कि शारदा सिन्हा जी अस्वस्थ हैं। उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए बाबा गरीबनाथ मंदिर में हम सभी पुरोहितों ने यज्ञ हवन किया है। वहीं गोपालगंज के प्रसिद्ध थावे मंदिर में भी बिहार की स्वर कोकिला के जल्द ठीक होने की कामना के साथ पूजा-अर्चना की गई।

IMG 20240414 WA0005IMG 20230818 WA0018 02