समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

पहली बार जेल की दीवार फांदकर भागा, दूसरी बार शौचालय के वेंटिलेशन से भाग निकला, तीसरी बार नीम के पेड़ पर छिपकर बैठा था; पुलिस ने पकड़ा

बिहार के कटिहार से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक कैदी जेल की 21 फीट ऊंची दीवार को फांदकर फरार हो गया. वहीं, पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तो टॉयलेट के बहाने एक बार फिर अपराधी हाजत से फरार हो गया. अपराधी की तलाश में पुलिस की टीम ने आसपास के इलाकों में छापेमारी की. पुलिस को अपराधी एक नीम के पेड़ पर छिपकर बैठा मिला. पुलिस ने अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने आबादपुर थाना क्षेत्र से चोरी के आरोप में कैसर खान को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. लेकिन 30 सितंबर को जेल की 21 फीट ऊंची दीवार को फांदकर फरार हो गया. इसके बाद पुलिस ने 3 अक्टूबर को फिर उसे गिरफ्तार कर लिया. लेकिन टॉयलेट के बहाने एक बार फिर यह शातिर पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार हो गया.

IMG 20231027 WA0021

नीम के पेड़ पर छिपकर बैठा था

एसपी वैभव शर्मा के संज्ञान में यह मामला आते ही सदर एसडीपीओ अभिजीत सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. पुलिस ने आसपास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले. पुलिस को सूचना मिली कि अपराधी बुद्धू चौक के समीप एक नीम के पेड़ पर छिपकर बैठा है. इसके बाद पुलिस ने वहां पहुंचकर कैसर खान को गिरफ्तार कर लिया.

IMG 20241003 WA0063IMG 20230604 105636 460

पुलिस को चकमा देकर फरार

आबादपुर थाना क्षेत्र में 27 सितंबर को बराहखोर निवासी मो मुनावर के घर में चोरी हुई थी. पीड़ित युवक ने थाने में मामला दर्ज कराया था. इस पूरे मामले पर एसडीपीओ अभिजीत सिंह कहते हैं कि मंडल कारा से फरार कैदी को सहायक थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था. बाथरूम जाने के लिए उसे हाजत से निकाला गया तो वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. फरार आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की गई. इस दौरान आरोपी को बुद्धू चौक से गिरफ्तार कर लिया गया.

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

क्या बोले अधिकारी?

एसडीपीओ अभिजीत सिंह ने कहा कि हाजत से अपराधी कैसे फरार हुआ, इस घटना की जांच जाएगी. इसमें जो पुलिसकर्मी या अधिकारी दोषी होंगे, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी.

IMG 20240904 WA0139Half Page Paper Design 25x33 cm 05.06.24 page 0001IMG 20240414 WA0005IMG 20230818 WA0018 02