मंगलवार, फ़रवरी 17, 2026
Latest:

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार: 34 साल पहले हवलदार ने सब्जी वाली से 20 रुपये ली थी रिश्वत, अब होगी गिरफ्तारी

सहरसा रेलवे स्टेशन पर सब्जी की पोटरी लेकर आ रही सीता देवी नामक महिला से 20 रुपये रिश्वत लेने वाले हवलदार सुरेश प्रसाद सिंह को गिरफ्तार किया जाएगा। 34 साल पुराने रिश्वतखोरी के इस चर्चित केस में विशेष निगरानी न्यायाधीश सुदेश श्रीवास्तव ने डीजीपी को फरार हवलदार को पेश कराने को कहा है।

विशेष न्यायाधीश ने भेजे पत्र में कहा है कि उच्च न्यायालय, पटना ने उक्त केस के लंबित रहने को गंभीरता से ले रखा है। 1999 से वह फरार चल रहे हैं। उनके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट, संपत्ति कुर्क करने का आदेश अबतक पुलिस पूरा नहीं कर सकी है। इसलिए मामले की गंभीरता को देखते हुए फरार चल रहे हवलदार को न्यायालय में पेश कराने की व्यवस्था करें ताकि लंबित चल रहे रिश्वतखोरी के इस केस का निष्पादन त्वरित गति से किया जा सके।

IMG 20231027 WA0021

हवलदार ने पता गलत लिखा दिया था चकमा

हवलदार सुरेश प्रसाद सिंह ने तब चालाकी दिखाते हुए अपना पता सहरसा जिले के महेशखूंट, बैजनाथपुर, मुंगेर लिखवा कर अपने महकमे के उन पदाधिकारियों को चकमा दे दिया था, जिन्होंने उन्हें रिश्वत लेते पकड़ा था। जबकि हवलदार का असली पता मुंगेर जिले के बड़हिया थानाक्षेत्र स्थित बिजाय गांव था। सर्विस बुक में भी उनका पता सुरेश प्रसाद सिंह, पिता स्वर्गीय सुखदेव सिंह, गांव बिजाय, थाना बड़हिया, जिला मुंगेर था।

IMG 20240904 WA0165IMG 20230604 105636 460

उच्च न्यायालय, पटना का पुराने लंबित केसों के निष्पादन की दिशा में सख्त रुख के बाद हलवदार सुरेश प्रसाद सिंह की चालाकी पकड़ी गई। अब हवलदार का मूल पता नये परिसिमन बाद लखीसराय जिले के बड़हिया बिजाय गांव हो गया है। अब डीजीपी स्तर तक मामला पहुंच जाने के बाद सुरेश प्रसाद सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कराए जाने की आस जग गई है। अदालत ने 21 दिसंबर 1999 को लगातार कई तिथियों में न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर उनके बंध पत्र रद करते हुए गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया था। तब से उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

IMG 20240904 WA0139Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaledHalf Page Paper Design 25x33 cm 05.06.24 page 0001IMG 20240426 WA0004IMG 20240414 WA0005IMG 20230818 WA0018 02