जियो के बाद एयरटेल ने भी ग्राहकों को दिया जोर का झटका, इतना महंगा हुआ रिचार्ज कराना
रिलायंस जियो के बाद अब एयरटेल ने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है. रिलायंस जियो की राह पर चलते हुए एयरटेल ने भी अपने टॉप-अप प्लान महंगे कर दिए हैं. इसका फर्क सीधे ग्राहकोंं की जेब पर पड़ेगा. अब एयरटेल यूजर्स को ज्यादा कीमत देकर टॉप-अप प्लान खरीदने होंगे. माना जा रहा है कि जल्द ही वोडाफोन-आइडिया भी इसके बाद टॉप-अप प्लान महंगा कर सकता है.

Airtel Tariff Revised MRP



बता दें कि गुरुवार को ही रिलायंस जियो ने भी रीचार्ज प्लांस महंगे किए थे. इसके बारे में बुधवार को कंपनी ने जानकारी भी दी थी. जियो की तरफ से बताया गया था कि रीचार्ज प्लान्स 15 से 25 फीसदी तक महंगे होने वाले हैं. रिलायंस जियो के नए प्लान 3 जुलाई से लागू होंगे.







