बिहार में झुलसती गर्मी के बीच बदला स्कूलों का समय, आदेश जारी; जानिए नई टाइमिंग
बिहार में पहली से आठवीं कक्षा के स्कूल सुबह 6 से 10:00 तक चलेंगे। 8 जून तक के लिए यह व्यवस्था की गई है। इस संबंध में शिक्षा विभाग के निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव ने आदेश जारी किया है। इससे पहले सुबह 6:00 से दोपहर 12:00 बजे तक कक्षाएं संचालित हो रही थी। भीषण गर्मी को देखते हुए यह बदलाव किया गया है।

इस बीच राज्य में पड़ रही प्रचंड गर्मी को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों सावधानी बरतने की सलाह दी है। लोगों से अपील की गयी है कि बिना किसी खास वजह के घर से बाहर न निकलें। अधिक से अधिक पानी पिएं ताकि शरीर में पानी की कमी न रहे।

भीषण गर्मी को देखते हुए बिहार में स्कूलों की टाइमिंग बदली। अब सुबह 6 से 10 बजे तक ही स्कूल चलेंगे। सिर्फ प्राइमरी स्कूलों के लिए जारी किया गया है आदेश।#Samastipur #Bihar #School #GovernmentSchool #KKPathak pic.twitter.com/bBOlDukktI
— Samastipur Town (@samastipurtown) May 29, 2024






