समस्तीपुर में बाल-बाल बचे चिराग पासवान; हेलीपैड पर ही क्रैश हो जाता हेलीकॉप्टर, तस्वीरें आईं सामने
समस्तीपुर में लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान गुरुवार को बाल-बाल बचे। उनका हेलीकॉप्टर हेलीपैड पर ही क्रैश हो सकता था। हालांकि, हादसा होने से टल गया। इस घटना की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इनमें देखा जा सकता है कि हेलीकॉप्टर का पहिया जमीन में धंसा हुआ है।
बता दें कि गुरुवार को चिराग पासवान (Chirag Paswan) उजियारपुर (Ujiarpur Lok Sabha Constituency) के मोहिउद्दीननगर में जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे। यहां बने हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर ट्रैक से नीचे चला गया।

तस्वीरों से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है। हेलीकॉप्टर के पहिए कच्ची जमीन में धंसे हुए हैं। ऐसे में यहां बड़ा हादसा हो सकता था। बता दें कि इस संबंध में जानकारी चिराग पासवान के कार्यालय की ओर से मीडिया को जारी की गई है।

Bihar | LJP National President Chirag Paswan's helicopter narrowly avoided a crash near the helipad in Mohaddi Nagar of Ujiarpur Lok Sabha constituency.
(Source: Chirag Paswan's Office) pic.twitter.com/GnQEYJ5kf4
— ANI (@ANI) May 9, 2024

विरासत कर को लेकर चिराग ने कांग्रेस पर बोला हमला
एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने गुरुवार को मीडिया से बता करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस और उसके सहयोगी विरासत कर (inheritance tax) के बारे में सोच रहे हैं, तो यह चिंता का विषय है।

उन्होंने कहा कि नस्लवाद और रंगभेद पर की गई टिप्पणियों का कड़ा खंडन करना चाहिए था, लेकिन कांग्रेस की ओर से कोई कड़ा विरोध नहीं हुआ, सिर्फ औपचारिकता के लिए इस्तीफा ले लिया।
उन्होंने कहा कि ये लोग सेल्फ गोल कर रहे हैं। जनता देख रही है। उन्होंने कहा कि विरासत कर की ये बात करते हैं। अमेरिका जैसे पश्चिमी देशों में बच्चों को 18 साल का होने के बाद अकेले रहने के लिए छोड़ दिया जाता है।

पासवान ने कहा कि भारत में ऐसा नहीं होता। हम तो अपनी मां के साथ रहते हैं। इससे पहले जब छोटे थे तो अपनी नानी के साथ रहते थे। उन्होंने कहा कि इनकी सोच उजागर हो गई है।



