समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

NationalNEWS

इस उम्मीदवार के पक्ष में वोट मांगने के लिए अक्षरा सिंह और मोनालिसा ने किया रोड शो, ग्लैमर देखने उमड़ी भीड़

IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

भोजपुरी सिंगर और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने कानपुर में ग्रैंड रोड शो किया है. एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) के साथ अक्षर सिंह भारतीय जनता पार्टी के नेता के लिए प्रचार-प्रसार करती नजर आई हैं. दोनों एक्ट्रेस ने कानपुर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी के समर्थन में रोड शो में भाग लिया. इन्हें देखकर जबरदस्त भीड़ जमा हो गई. चुनाव प्रचार में ग्लैमर लाना पॉलिटिकल पार्टियों के लिए हमेशा से पहली पसंद रहा है. जनता को रिझाने के लिए कानपुर में बीजेपी प्रत्याशी ने भी कुछ ऐसा किया. रोड शो में अक्षरा सिंह और मोनालिसा की एक झलक देखने के लिए हजारों लोग उमड़ पड़े. दोनों एक्ट्रेसेस ने जनता से वोट डालने की अपील की.

सिर पर बांधी भगवा पगड़ी

अक्षरा सिंह और मोनालिसा ने मंगलवार को ये रोड शो किया था. कानपुर में उन्हें देखने हजारों फैंस जमा हुए. कानपुर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी के समर्थन में शास्त्री नगर स्थित काली मठिया से ये रोड शओ शुरू किया गया था. दोनों एक्ट्रेस एक बड़े सी ओपन कार में सवार नजर आ रही हैं. दोनों ने अपने सिर पर भगवा पगड़ी पहनी हुई थी.

IMG 20240325 WA0004

IMG 20230604 105636 460

एक्ट्रेस ने जनता से की वोट देने की अपील

अक्षरा सिंह और मोनालिसा ने भगवा पटका भी धारण किए हुए थे. हाथ में कमल के निशान का हैंड बिल लेकर उन्होंने जनता से वोट देने की अपील की. पर्पल साड़ी में अक्षरा सिंह बेहद खूबसूरत लग रही थीं. वहीं मोनालिसा ने ओरेंज कलर की बनारसी साड़ी पहनी हुई थी. दोनों साथ में जनता के बीच प्रचार करती नजर आईं. दोनों अभिनेत्रियां को देखने के लिए जबरदस्त भीड़ जमा हुई थी. अक्षय सिंह की सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त फैन-फॉलोइंग है. उनके रील वीडियो जमकर वायरल होते हैं. वहीं मोनालिसा के हॉट लुक्स फैंस के बीच वायरल होते रहते हैं.

IMG 20230728 WA0094 01

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

IMG 20230701 WA0080

IMG 20240303 WA0043

IMG 20240426 WA0004

IMG 20240414 WA0005

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150