समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

लोकसभा चुनाव: गया से जीतनराम मांझी को टक्कर देंगे RJD के सर्वजीत? लालू-तेजस्वी के फैसले पर कांग्रेस नाराज

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बिहार एनडीए में सीट शेयरिंग की तस्वीर साफ हो गई है लेकिन महागठबंधन के दलों में पेंच बरकरार है। राजद, कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों के बीच सीट बंटवारे को लेकर अभी तक सहमति नहीं बन पाई है क्योंकि सीटों की संख्या और लोकसभा क्षेत्र को लेकर जिच बरकरार है। इस बीच राजद सुप्रीमो लालू यादव और तेजस्वी ने महागठबंध की रणनीति फाइनल होने से पहले टिकट बटवारा शुरू कर दिया है। गया में एनडीए के जीतनराम मांझी के खिलाफ राजद ने अपना उम्मीदवार फाइनल कर दिया है। नीतीश सरकार के पूर्व कृषि मंत्री सर्वजीत कुमार गया से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस कांग्रेस ने इस पर नाराजगी जताई है।

एक न्यूज़ चैनल से बातचीत में सर्वजीत कुमार ने कहा कि उनका टिकट फाइनल हो गया है और सिंबल भी दे दिया गया है। 28 मार्च को वह अपना नामांकन दाखिल करेंगे। उन्होंने कहा है कि जीत की खास रणनीति के तहत उन्हें टिकट दिया गया है। जीतन राम मांझी भी 28 मार्च को ही अपना नामांकन दाखिल करेंगे। राजद ने मुसहर समाज के मांझी के खिलाफ पासवान समाज के सर्वजीत कुमार को मैदान में उतार दिया है। पूर्व सीएम जीतन मांझी के साथ टक्कर के सवाल पर उन्होंने कहा कि मांझी जी हमारे अभिभावक हैं। उनका आशीर्वाद मिलता रहेगा।

IMG 20231027 WA0021

खबरों के मुताबिक राजद ने कई सीटों पर अपना उम्मीदवार फाइनल कर दिया है। नवादा से विनोद यादव को टिकट दिया गया है। जमुई से अर्चना रविदास को राजद का टिकट मिलने की चर्चा है।जेडीयू के बागी अभय कुशवाहा को औरंगाबाद से उतारने की बात कही जा रही है।

IMG 20240307 WA0068IMG 20230604 105636 460

महागठबंधन की सहयोगी पार्टी कांग्रेस ने इस पर नाराजगी जताई है। पार्टी प्रवक्ता असितनाथ तिवारी ने कहा है कि अभी तक महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर फैसला नहीं हुआ है। इससे पहले उम्मीदवारों का नाम तय करना और उन्हें सिंबल अलॉट करना ठीक नहीं है। गठबंधन धर्म के अनुरूप इसे नहीं कहा जा सकता। उन्होंने अपने गठबंधन के सहयोगी दलों से कहा है कि सीट शेयरिंग तक उम्मीदवारों की घोषणा से बचना चाहिए।

IMG 20230701 WA0080IMG 20230728 WA0094 01Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaledIMG 20231110 WA0063 01IMG 20240303 WA0043IMG 20230818 WA0018 02