समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बेरोजगारी में राहुल गांधी की जीप के ड्राइवर बने तेजस्वी; सुशील मोदी का तंज

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को फ्लॉप बताया है। और कहा कि सासाराम में राहुल गांधी की जीप के चलाने पर तेजस्वी पर तंज कसा है। और कहा कि बेरोजगारी में तेजस्वी यादव कांग्रेस की जीप के ड्राइवर बन गए। राहुल गांधी किसानों के लिए घड़ियाली आँसू बहा रहे हैं और एमएसपी पर कानूनी गारंटी देने का झूठा वादा कर रहे हैं। उन्हें बताना चाहिए कि लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस ने समर्थन मूल्य पर कानूनी गारंटी क्यों नहीं दी?

सुशील मोदी ने कहा कि कानूनी गारंटी के सवाल पर यूपीए सरकार ने संसद में कहा था कि यह व्यावहारिक नहीं है और यदि ऐसा किया गया तो अर्थव्यवस्था चरमरा जाएगी। राहुल गांधी को सत्ता में रहने के समय किसानों और उनकी उपज के समर्थन मूल्य पर कानूनी गारंटी देने की याद क्यों नहीं आती?

20240216 102740

मोदी ने बिहार में राहुल गांधी की यात्रा को फ्लाप शो बताया और कहा कि सासाराम में पांच हजार लोग भी वंशवादी पार्टी के दो राजकुमारों को देखने-सुनने नहीं पहुंचे। बिहार में कांग्रेस की गाड़ी राजद ही चला रहा है। राहुल की जीप चला कर तेजस्वी यादव यही जताना चाहते हैं। बेरोजगार होने पर उन्हें कांग्रेस का ड्राइवर बनाना ही बेहतर लग रहा है। आपको बता दें सासाराम और कैमूर में तेजस्वी यादव राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए थे। और मंच भी साझा किया था।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150