समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार में नीतीश कुमार, राबड़ी देवी, शाहनवाज सहित MLC की 11 सीटें होंगी खाली, जानिए नए समीकरण में गुणा-भाग…

IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार विधानसभा में निर्वाचित 11 सदस्यों का कार्यकाल मई के पहले सप्ताह में पूरा हो रहा है. विधान परिषद की रिक्त होनेवाली इन सीटों पर चुनाव का कार्यक्रम जल्द ही जारी होगा. विधान परिषद के जिन सदस्यों का कार्यकाल पूरा होनेवाला है उसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन, जदयू नेता व पूर्व मंत्री संजय कुमार झा, कांग्रेस नेता प्रेमचंद्र मिश्रा, हम नेता संतोष कुमार सुमन, भाजपा नेता मंगल पांडेय, राजद नेता रामचंद्र पूर्वे, जदयू नेता खालिद अनवर व रामेश्वर महतो और भाजपा नेता संजय पासवान शामिल हैं.

एनडीए के पांच उम्मीदवार का जीतना तय माना जा रहा

बिहार की राजनीति के नये समीकरण में विधानसभा की संख्या बल के आधार पर एनडीए के पांच उम्मीदवार का जीतना तय माना जा रहा है. छठे सदस्य की जीत के लिए अतिरिक्त मत जुटाने होंगे. जानकारों के मुताबिक एक उम्मीदवार की जीत के लिए 22 विधायकों के समर्थन की जरूरत होगी. एनडीए के पास भाजपा के 78, जदयू के 45 और हम के चार एवं एक निर्दलीय विधायक के वोट हैं. इनमें तीन सीटें भाजपा आसानी से जीत लेगी. जदयू की दो सीटें निकल आयेंगी. इनमें एक सीट पर मुख्यमंत्री का निर्वाचन होगा. दूसरी सीट पर जदयूके ही किसी दिग्गज को भेजा जायेगा.

Repblic day page 0001 1

IMG 20230604 105636 460

जीतन राम मांझी के बेटे को भी सदस्या की जरूरत

नयी सरकार में हम पार्टी के एक संतोष कुमार सुमन मंत्री बनाये गये हैं. संतोष कुमार पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के बेटे हैं. अभी वो विधान परिषद के सदस्य हैं, लेकिन उनका कार्यकाल भी मई में पूरा हो रहा है. लिहाजा मंत्रिमंडल में बने रहने के लिए उन्हें विधान परिषद या विधानसभा की सदस्यता ग्रहण करनी होगी. विधान परिषद के लिए हम को अपने चार विधायकों के अलावा भाजपा और जदयूू के बाकी वोटों की दरकार होगी. इसके बावजूद जीत के लिए अतिरिक्त मतों की जरूरत होगी.

IMG 20230701 WA0080

हम को साथ की जरूरत, इंडिया गठबंधन का जानिए गणित..

इधर, इंडिया गठबंधन में राजद अपनी 79 विधायकों के दम पर तीन सीटें निश्चित रूप से जीतने में सफल होगा. बाकी के दो सीटों के लिए कांग्रेस के 19 और राजद के बाकी मत आधार वोट होंगे. जीत के लिए वामदलों के 16 विधायकों का समर्थन जरूरी होगा. खाली हो रही सीटों में एक कांग्रेस की भी सीट है. पार्टी के विधान पार्षद प्रेमचंद्र गुप्ता का कार्यकाल मई में समाप्त हो रहा है.कांग्रेस को अपनी सीटें बरकरार रख पाने के लिए राजद के तीन मतों की जरूरत होगी.

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

विधान परिषद में कुल 75 सीटें

गौरतलब है कि विधान परिषद में कुल 75 सीटें हैं. इसमें विधानसभा सदस्यों द्वारा 27 जनप्रतिनिधियों का चुनाव किया जाता है, विधान परिषद की एक-तिहाई सीटें हर दो साल के बाद रिक्त होती है, जिस पर मतदान कराया जाता है. इसी क्रम में विधान परिषद की 11 सीटों पर निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल छह मई को पूरा हो रहा है. इन सभी सदस्यों का चुनाव विधानसभा के सदस्यों द्वारा किया जाना है. विधान परिषद सदस्यों के लिए विधानसभा में ही बूथ का गठन किया जाता है.

IMG 20230728 WA0094 01

IMG 20240111 WA0056 01

IMG 20231110 WA0063 01

IMG 20240103 WA0099 01

IMG 20240115 WA0021 01

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150