समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

वारिसनगर के प्रमुख व उपप्रमुख की कार्यशैली से नाराज पंचायत समिति सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव किया पेश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/वारिसनगर :- वारिसनगर प्रखंड प्रमुख राजू कुमार व उप प्रमुख राधा देवी की कार्यशैली से नाराज पंचायत समिति सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है। उन्होंने इस संबंध में प्रखंड प्रमुख के अलावा कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ अजमल परवेज व संबंधित अधिकारियों को आवेदन सौंपा है। आवेदन में नाराज पंचायत समिति सदस्यों ने प्रमुख व उप-प्रमुख पर कई आरोप लगाए हैं।

उन्होंने ससमय पंचायत समिति की बैठक का आयोजन नहीं करने, पंचायत समिति स्तर से संचालित होने वाली योजनाओं में पारदर्शिता का अभाव, पंचायत समिति से गठित समितियों के कार्यों में बाधा उत्पन्न करने आदि आरोप लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार, अविश्वास के आवेदन पर नौ पंचायत समिति सदस्यों ने हस्ताक्षर किया है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150