समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

BPSC TRE 2.0 के सभी DElEd अभ्यर्थियों के लिए अहम नोटिस, 18 तक करें यह काम वर्ना अभ्यर्थित्व रद्द

बिहार लोक सेवा आयोग ने दूसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा के डीएलएड अभ्यर्थियों को लेकर एक बेहद अहम नोटिस जारी किया है। बीपीएससी ने कहा है कि टीआरई 2.0 में जिन अभ्यर्थियों ने वर्ग 1 से 05 और वर्ग 06-08 के अध्यापक पदों के लिए अपनी डीएलएड योग्यता के आधार पर आवेदन किया है, उन्हें अपनी डीएलएड डिटेल्स भरनी होगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन सुनिश्चित करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। नोटिस में कहा गया है कि डीएलएड अभ्यर्थी 16 से 18 दिसंबर तक अपने डैशबोर्ड में लॉग इन करके डीएलएड संबंधित विस्तृत जानकारी देना सुनिश्चित करें वरना उनकी अभ्यर्थित्व रद्द किया जा सकता हैं।

अभ्यर्थियों को onlinebspc.bihar.gov.in पर जाकर प्राप्त यूजरनेम व पासवर्ड से लॉगइन करने के बाद डैशबोर्ड पर उपलब्ध एंटर डीएलएड डिटेल्स बटन पर क्लिक करते हुए अपने डीएलएड की डिटेल्स देनी होगी। अगर वे डिटेल्स नहीं भरते हैं तो इसे सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवेहलना माना जाएगा।

IMG 20231027 WA0021

गौरतलब है कि 28 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला देते हुए कहा था कि राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) से 18 महीने का डीएलएड डिप्लोमा पाठ्यक्रम 2 साल के डिप्लोमा के बराबर नहीं है। शीर्ष अदालत ने कहा कि सभी तथ्यों से जाहिर होता है कि एनआईओएस से 18 माह डीएलएड डिप्लोमा को राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने शिक्षक भर्ती के लिए योग्यता के रूप में मान्यता नहीं दी है। कोर्ट इस फैसले से एनआईओएस से 18 माह का डीएलएड डिप्लोमा धारक नई शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकते।

IMG 20231130 WA0066IMG 20230604 105636 460

बीपीएससी ने कहा है कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय, दिल्ली द्वारा पारित न्यायादेश के आलोक में डीएलएड की डिग्री मान्य है। अप्रशिक्षित प्रारंभिक शिक्षक जो दिनांक 10 अगस्त 2017 के पूर्व से कार्यरत है उनकी 18 माह की डीएलएड डिग्री मान्य होगी।

IMG 20231110 WA0063 01

आंसर-की जारी

वहीं बीपीएससी टीआरई 2.0 के आखिरी दिन वर्ग 11 और 12 की हुई परीक्षा के विभिन्न विषयों की आंसर-की और क्वेश्चन बुकलेट भी जारी कर दी गई है।

IMG 20230324 WA0187 01

शिक्षक भर्ती परीक्षा में दो मुन्ना भाई पकड़ाए

मुजफ्फरपुर में बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को दो मुन्ना भाई पकड़े गए। एक मोतीझील स्थित बीबी कॉलेजिएट तो दूसरा खबड़ा स्थित निजी स्कूल परीक्षा केंद्र पर पकड़ाया। बीबी कॉलेजिएट में धराया आरोपी बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल के रघुनाथपुर बरारी हीरा टोल का रूपेश कुमार है। उसके आधार का फिंगरप्रिंट मैच नहीं कर रहा था। आयोग की ओर से इसकी जानकारी स्कूल को दी गई। इसके बाद परीक्षार्थी को स्कूल ने नगर थाने की पुलिस के हवाले कर दिया।

IMG 20230728 WA0094 01IMG 20230701 WA0080IMG 20231207 WA0065 01IMG 20231101 WA0035 01IMG 20230818 WA0018 02