समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर रेल मंडल में चलाया गया टिकट चेकिंग अभियान, 3374 यात्रियों से वसूले गये 23.84 लाख रूपये

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर मंडल के समस्तीपुर- दरभंगा, समस्तीपुर- बरौनी, कपरपुरा- नरकटियागंज, दरभंगा- सकरी- जयनगर, दरभंगा- सीतामढ़ी-रक्सौल, बदलाघाट रेल खंडों पर 10 अक्टूबर की सुबह 6 से 22.00 तक सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान में काफी संख्या में टिकट जांच कर्मियों को लगाया गया था।

इस अभियान के दौरान कुल 3374 व्यक्तियों को बिना उचित प्राधिकार के पाया गया जिससे कुल 23.84 लाख रूपये रेल राजस्व के रूप में प्राप्त हुए। इस अभियान के साथ ही रेलखंड के टिकट बिक्री में तेजी हुई और काउंटर पर भीड़ बढ़ा हुआ पाया गया। मंडल में इस प्रकार के टिकट चेकिंग अभियान आगे भी लगातार चलाये जाते रहेंगे।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150