समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

धनबाद मुथूट फिनकॉर्प लूट कांड के आरोपी मो. आसिफ को समस्तीपुर जेल में भेजने की तैयारी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

झारखंड के धनबाद बैंक मोड़ थाना क्षेत्र स्थित मुथूट फिनकॉर्प लूट कांड के आरोपी मो. आसिफ समस्तीपुर जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है। आरोपी समस्तीपुर जिले का रहने वाला है तथा उसके खिलाफ यहां कई अपराधिक मामले लंबित हैं। बैंक मोड़ पुलिस ने विगत 6 सितंबर को आरोपी को बैंक में डकैती डालते घटनास्थल से गिरफ्तार किया था। आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है।

मंडल कारा प्रबंधन की ओर से सोमवार 14 नवंबर को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजय कुमार सिंह की अदालत में आवेदन देकर आरोपी मो. आसिफ को समस्तीपुर जेल भेजने की अनुमति मांगी गई है। आरोपी को समस्तीपुर स्थित सेशन कोर्ट में पेश किया जाना है। वहां के कोर्ट से मो. आसिफ के नाम पर धनबाद मंडल कारा में प्रोडक्शन वारंट भेजा गया है। अदालत के आदेश पर आरोपी को समस्तीपुर जेल भेज दिया जाएगा।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150