Weather

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 16 जुलाई तक अच्छी बारिश के आसार नहीं, हो सकती बूंदाबांदी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से 12 से 16 जुलाई 2025 तक के लिये माैसम पूर्वानुमान जारी किया गया है। पूर्वानुमानित अवधि में अधिकांश जिलों में हल्की वर्षा होने की संभावना है। अच्छी वर्षा होने की संभावना नहीं है। हालांकि 16 जुलाई के आसपास अनेक स्थानों पर बूंदाबांदी व हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80 से 90 प्रतिशत तथा दाेपहर में 45 से 55 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 12 से 20 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पूरवा हवा चलने का अनुमान है। आज का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

1 घंटा ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

2 घंटे ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

2 घंटे ago

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

5 घंटे ago