Weather

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले दो दिनों तक हीट वेव जारी रहने की संभावना

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के अधिकतर जिलों में अगले दो दिनों तक हीट वेव की स्थिति बनी रहने की संभावना है। उसके बाद तेज हवा के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। इस क्रम में 16-17 जून को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक ने शुक्रवार को 19 जून तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार पूर्वानुमान की अवधि में 20 से 25 किमी. प्रति घंटा की गति से पुरवा हवा चल सकती है।

इस दौरान सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 85 से 90 एवं दोपहर में 35 से 45 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमान की अवधि में अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री एवं न्यूनतम 26 से 30 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। मानसून के संबंध में विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ.ए.सत्तार ने बताया कि वर्तमान में वह बंगाल के उतरी क्षेत्र में रूका है। अगले 3-4 दिनों में मानसून प्रवेश कर जाने की संभावना है। उन्होंने बताया कि 16 जून के बाद बिहार में मानसून के आने की संभावना बन रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

5 घंटे ago

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, आंकड़ों के आधार पर कार्ययोजना बनाने पर जोर

समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…

5 घंटे ago

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

7 घंटे ago