समस्तीपुर :– समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक हल्के बादल रह सकते हैं। इस दौरान मौसम शुष्क रहने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। पूर्वानुमान की अवधि में औसतन 6 से 7 किमी. प्रति घंटा की गति से अगले तीन दिनों तक पुरवा एवं उसके बाद पछुआ हवा चल सकती है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने शुक्रवार को 25 दिसम्बर तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।
जिसके अनुसार इस अवधि में सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 90 से 95 एवं दोपहर में 35 से 45 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमान की अवधि में अधिकतम तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। जबकि बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, पश्चिमी चम्पारण एवं शिवहर जिलो में न्यूनतम तापमान 9-11 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। शेष अन्य जिलो में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के टाउन हॉल के सामने समस्तीपुर-दरभंगा पथ पर बने…
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम को सोशल मीडिया के जरिए चुनौती…
बिहार के बेगूसराय में जिले में शनिवार को पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई…
आर्थिक अपराध इकाई द्वारा किशनगंज के एसडीपीओ गौतम कुमार के ठिकानों पर की गई छापेमारी…
समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक हल्के बादल…
समस्तीपुर : समस्तीपुर के एक युवक की बेगूसराय स्थित अपने ससुराल में हत्या करने वाली…