समस्तीपुर :- अनन्य विशेष उत्पाद न्यायाधीश संजय कुमार दो ने शराब मामले की सुनवाई पूरी करने के बाद आरोपी को पांच साल सश्रम कारावास की सजा सुनाने के साथ आर्थिक जुर्माना लगाया। सजा पाने वाला आरोपी ताजपुर थाने के चकमेधौल गांव निवासी जीतेन्द्र चौधरी बताया गया है। उसे जुर्माने के रूप में एक लाख रुपये देना होगा। जुर्माने की राशि नहीं देने पर उसेे छह महीने अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
न्यायालय सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने 26 जुलाई 21 को जीतेन्द्र के अर्धनिर्मित घर में छापेमारी कर देसी शराब के साथ ही शराब बनाने का उपकरण भी बरामद किया था। मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से पंकज कुमार और बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता शांतनु कुमार ने बहस की।
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत झखड़ा गांव में सोमवार को जमीन…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव के पास रविवार…
वैभव सूर्यवंशी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के अपने पहले मैच में बिहार की…
समस्तीपुर : छठ महापर्व की तैयारियों के बीच समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र से…
समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में 20 नवंबर को भव्य दीक्षांत…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने पत्नी की हत्या कर शव को गंडक नदी…