समस्तीपुर/पूसा :- उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक हल्के बादल रह सकते हैं। इस अवधि में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस अवधि में 5 से 6 किमी. प्रति घंटा की गति से पुरवा हवा चल सकती है। डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने शुक्रवार को 23 अक्टूबर तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।
जिसके अनुसार इस अवधि में सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 75 से 85 एवं दोपहर में 45 से 55 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमान की अवधि में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में करीब 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान अधिकतम तापमान 29 से 30 एवं न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ सकता है।
बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…
ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…
बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…
ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…