Samastipur

समस्तीपुर रेल मंडल: चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, गर्भवती ने बच्चे को दिया जन्म

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर रेल मंडल अंतर्गत दरभंगा में चलती ट्रेन में किलकारी गूंजी। सहरसा से लहेरियासराय आ रही ट्रेन संख्या 05548 में सफर कर रही गर्भवती ने गुरुवार को नवजात को जन्म दिया। इसके बाद रेलवे की डॉक्टर और आरपीएफ की मदद से महिला ने चलती ट्रेन में ही नवजात को जन्म दिया।

बताया जाता है कि गर्भवती मीना कुमारी ट्रेन से सफर कर रही थी। वह नौ माह की प्रेग्नेंट थी। ट्रेन में यात्रा के दौरान अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। यात्रियों ने इसकी जानकारी आरपीएफ को दी। सूचना मिलते ही ट्रेन के दरभंगा जंक्शन पहुंचने पर रेलवे अस्पताल में तैनात डॉ. ऋचा मिश्रा और सहायक कर्मी चिंटू ट्रेन में पहुंच गए। डॉक्टर ऋचा मिश्रा ने महिला यात्री की मदद की सुरक्षित प्रसव कराया। उसके बाद जच्चा और बच्चा को अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। इसकी सूचना आरपीएफ की ओर से डीआरएम को भी दी गई।

समस्तीपुर स्थित डीआरएम कार्यालय की ओर से सोशल मीडिया पर इस संबंध में पोस्ट भी किया गया है। तस्वीर में डॉ. ऋचा मिश्रा और आरपीएफ की महिला सिपाही बच्चे को गोद में लेकर खुश नजर आ रही हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी इस पोस्ट को लाइक करते हुए अपनी खुशी का इजहार किया है। डॉक्टर ने बताया कि जच्चा और बच्चा दोनों की स्थिति अच्छी है। महिला ने प्रसव के दौरान काफी सहयोग किया जिससे काम आसान हो गया।

इधर मीना कुमारी भी ट्रेन में बच्चे को जन्म देकर काफी खुश है। उन्होंने बताया कि रेलवे के डॉक्टर और पुलिस ने उनका काफी सहयोग किया जिससे उनके लिए भी प्रसव आसान हो गया। मीना कुमारी ने बताया कि पहले वह थोड़ी सी घबरा गई थी। लेकिन जब डॉक्टर आ गए तो सब ठीक हो गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

19 मिनट ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

57 मिनट ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

2 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

14 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

14 घंटे ago