Weather

22 जून से 25 जून के बीच समस्तीपुर में हल्की से मध्यम बारिश के आसार, यहां पढ़े मौसम विभाग का पूर्वानुमान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से 22 से 26 जून 2024 तक के लिये मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है। सक्रिय मानसून एवं कम दबाव के प्रभाव से पूर्वानुमानित अवधि में उत्तर बिहार के अधिकतर जिलों में अच्छी वर्षा होने की संभावना है।

22 से 25 जून के बीच मधुबनी, गोपालगंज, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चम्पारण जिलाें में भारी वर्षा हाे सकती है। सिवान एवं सारण जिलाें में मध्यम वर्षा हो सकती है। 22 से 25 जून के बीच समस्तीपुर, बेगूसराय तथा वैशाली जिले में हल्की से मध्यम वर्षा होने की प्रबल संभावना है। इस अवधि के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। दिन का तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

सापेक्ष आद्रर्ता सुबह में 80 से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में 50 से 60 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 15 से 20 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पूरवा हवा चलने का अनुमान है। आज का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

3 घंटे ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

3 घंटे ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

3 घंटे ago

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

6 घंटे ago