समस्तीपुर : समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम ने उजियारपुर थाना क्षेत्र के मेहसारी चंदौली गांव में शुक्रवार को छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किये गये आरोपित की पहचान मेहसारी चंदौली वार्ड संख्या-7 निवासी स्व. रामबालक सहनी के पुत्र सहदेव सहनी के रूप में हुई है।
इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक शैलेन्द्र चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी उजियारपुर थाना क्षेत्र के मेहसारी चंदौली गांव में चोरी छिपे अवैध शराब का धंधा संचालित किया जा रहा है। उत्पाद विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से उत्पाद विभाग की टीम ने 180 एमएल के 96 टेट्रा पैक में 17.280 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया। पकड़े गये आरोपित के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…
समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…
समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…
समस्तीपुर : प्रतिभा जब शोध और नवाचार के साथ आगे बढ़ती है, तो उसकी पहचान…
समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…
समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…