समस्तीपुर :- डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से 04 से 08 मई 2024 तक के लिये मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है। पूर्वानुमानित अवधि में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर बिहार के जिलों में अगले 1 से 2 दिनाें के बाद आसमान में हल्के से मध्यम बादल आ सकते हैं।
अनुकूल मौसमीय परिस्थितियां बनने के कारण 5 मई के बाद उत्तर बिहार के जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा मेघ गर्जन के साथ हो सकती है। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा भी होने की संभावना है। वर्षा के समय हवा की गति तेज रहने की संभावना है। इस अवधि में 6 मई से अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकता है। यह 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सापेक्ष आद्रर्ता सुबह में 40 से 60 प्रतिशत तथा दाेपहर में 20 से 30 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 20 से 25 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चलने का अनुमान है।
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों को इलाज के दौरान परेशानी नहीं हो, इसके लिए…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…
समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…
समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…
समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…