Weather

बिहार में आंधी, बारिश, वज्रपात की चेतावनी; समस्तीपुर समेत इन जिलों में आज मौसम का ऑरेंज अलर्ट

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में भीषण गर्मी के बीच राहत भरी खबर है। पटना सहित राज्य के अधिकतर जिलों में बुधवार को आंधी और बारिश के आसार हैं। इसको लेकर मौसम विभाग ने उत्तर बिहार में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दक्षिण बिहार के जिलों में भी येलो अलर्ट है। इस दौरान कई जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की आशंका है। कुछ जगहों पर वज्रपात यानी ठनका गिरने की आशंका है। लोगों से खराब मौसम में सावधान रहने की अपील की गई है। मंगलवार को भी पटना समेत 34 जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई।

बिहार में बारिश से मौसम सुहाना हो गया, तापमान में भी गिरावट के आसार हैं। हालांकि, मंगलवार दोपहर में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। दोपहर बादल मौसम बदलने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत जरूर मिली। बीते 24 घंटे के भीतर पश्चिम चंपारण में 4.9, पूर्वी चंपारण में 4.6, गोपालगंज में 6.3, मुजफ्फरपुर में 2.7, मधेपुरा में 6.1, पूर्णिया में 89.5, पटना में 4, भागलपुर में 2.4, मुंगेर में 0.4, अरवल में 1.7, नालंदा में 16.5, जहानाबाद में 16.2, खगड़िया में 2.5 मिलीमीटर बारिश हुई।

आज इन जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बुधवार को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, मुजफफरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में आंधी, बारिश और वज्रपात की प्रबल संभावन है। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है।

इन जिलों में येलो अलर्ट

पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, नवादा, नालंदा, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, भागलपुर और बांका में आंधी, बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट है।

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

8 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

9 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

10 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

14 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

21 घंटे ago