Weather

बिहार में वज्रपात के साथ बारिश के आसार, इन जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

मौसम विभाग ने बिहार में बुधवार को पटना समेत कई जिलों में आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। दक्षिण बिहार एवं कोसी, सीमांचल के इलाकों में ठनका गिरने की आशंका है। राज्य में अगले 24 घंटे के भीतर बारिश का दौर भी शुरू होगा। राजधानी पटना समेत कुछ जगहों पर 11 से 14 अप्रैल के बीच बूंदाबांदी की संभावना है। पटना सहित प्रदेश भर में अगले 5 दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 12 अप्रैल को मजबूत पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। इसके आने से पहले तापमान में बढ़ोतरी होगी। इसके बाद गिरावट दर्ज की जाएगी। मंगलवार को पटना सहित 9 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट और 22 में बढ़ोतरी हुई। वहीं राजधानी सहित 20 शहरों का न्यूनतम पारा गिरा और 11 का चढ़ा।

प्रदेश के एकमात्र जिला शेखपुरा का तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा। वहां तापमान 40.6 डिग्री पर पहुंच गया। हालांकि, प्रदेश के ज्यादातर शहरों में बादल के कारण तापमान तेजी से नहीं बढ़ा। मंगलवार को पटना के न्यूनतम तापमान में 0.6 और अधिकतम में 0.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। राजधानी का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक बुधवार को पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, अरवल, जहानाबाद, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज और अररिया जिले में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। इस दौरान इन जिलों में एक-दो जगहों पर ठनका भी गिरने का खतरा है।

मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने बुधवार सुबह तात्कालिक अलर्ट भी जारी किया। इसमें जमुई, बांका, भागलपुर, पूर्णिया और कटिहार जिले में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघगर्जना के साथ वज्रपात और बारिश की संभावना जताई गई।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

5 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

6 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

7 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

16 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

16 घंटे ago