Weather

बिहार में भीषण गर्मी से मिल सकती है राहत, कई जिलों में बारिश के आसार

बिहार में अगले पांच दिन लोगों को गर्मी से राहत देने वाले हैं. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी कर बताया कि पटना सहित प्रदेश के अन्य जिलों में बादल छाए रहने की संभावना है. लोगों को लू से भी राहत मिलेगी. मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर में एक सिस्टम बना हुआ है, जो मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के रास्ते बिहार में पीछे से प्रवेश कर रहा है. इसके प्रभाव से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है.

लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत:

बता दें कि शनिवार को आंशिक बादल छाए हुए थे. वहीं रविवार से अगले दो-तीन दिनों तक बादल छाने के साथ ही कुछ शहरों में बूंदाबांदी होने की संभावना है, जिससे अधिकतम तापमान में गिरावट आने के कारण गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी. मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस का गिरावट आया, पारा 38.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड की गई.

इन जिलों में बारिश की संभावना:

अगले 24 घंटों में दक्षिण बिहार में भभुआ, रोहतास, बांका, जमुई, औरंगाबाद, गया, नवादा, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी में हल्की बारिश के साथ मेघ गर्जन की संभावना है. वहीं मुजफ्फरपुर जिले की बात करें तो अगले 48 से 72 घंटे में मौसम में बदलाव की संभावना है. 9 और 10 अप्रैल को हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है.

सबसे गर्म जिला वैशाली:

पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान शेखपुरा में 42.9 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं शेखपुरा में 41.8, औरंगाबाद में 41.5, बांका में 40.3, नवादा में 40.5, बक्सर में 39.9, जमुई में 39.8, गोपालगंज में 39.7, मोतिहारी में 39.2, गया में 39.6 और पटना में 38.3 डिग्री अधिकतम तापमान रहा.

Avinash Roy

Recent Posts

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

5 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

6 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

6 घंटे ago

कर्पूरीग्राम के लोगों के लिए खुशखबरी, अब यहां भी रूकेगी बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…

6 घंटे ago

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

8 घंटे ago

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

17 घंटे ago