समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

WeatherNEWSSamastipur

20 मार्च के बाद से समस्तीपुर जिले में पड़ने लगेगी गर्मी, तापमान में लगातार बढ़ोतरी जारी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- मौसम के बदलते परिवेश में तापमान में लगातार बढ़ोतरी जारी है। यह भीषण गर्मी का संकेत दे रहा है। इस चर्चा पर मौसम विभाग भी मुहर लगा रहा है। बीते 10 दिनों के आंकड़ो पर चर्चा करें तो 3 मार्च को वर्षा के बावजूद दिन का तापमान 22.4 रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान इस माह के अबतक के उच्चतम स्कोर के साथ 17.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि सामान्य तौर पर बीते दस दिनों में दिन का तापमान 24 से 28 डिग्री एवं न्यूनतम 8 से 12 डिग्री के आसपास रहा।

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए. सत्तार भी मानते हैं कि तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी। इस दौरान 20 मार्च के बाद भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष अप्रैल-मई माह में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इन दिनों दिन व रात के तापमान में काफी फर्क है। इस दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150