समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

WeatherNEWSSamastipur

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 3 और 4 मार्च को तेज हवा के साथ हो सकती है हल्की वर्षा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/पूसा :- समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 03-04 मार्च को गरज के साथ अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। वर्षा के समय हवा की रफ्तार तेज होने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने शुक्रवार को 6 मार्च तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।

जिसके अनुसार इस अवधि में औसतन 7 से 8 किमी. प्रति घंटा की गति से पछुआ हवा एवं पुरवा हवा चलने की संभावना जताई है। इस दौरान सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 85 से 95 एवं दोपहर में 55 से 65 प्रतिशत रह सकता है। पूर्वानुमान की अवधि में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री व न्यूनतम तापमान 14 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150