Weather

बेमौसम बारिश से जन-जीवन प्रभावित, मौसम की बेरुखी ने बढ़ाई किसानों की चिंता

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- आधी रात से मौसम ने अचानक यू टर्न ले लिया है। बादलों से घिरे आसमान के बीच आधी रात तकरीबन 2 बजे से बारिश शुरू हो गई। जो कुछ देर बाद थम गई। इसके बाद बुधवार की अहले सुबह से तेज हवाओं के साथ रूक-रूककर रिमझिम बारिश अब तक हो रही है। बारिश से मौसम में आई नमी के कारण आमजन ने जहां गुलाबी ठंड का एहसास किया। वहीं क्षेत्र के किसानों के चेहरे खिल गए।

कृषि वैज्ञानिक की मानें तो हल्की बारिश से खेतों में लगे फसलों को संजीवनी मिली है। जबकि फूल लगे फसलों को आंशिक रूप से क्षति होने की बात बताई गई है। कृषि समन्वयक का बताना है कि वर्तमान में हल्की बारिश नुकसान तो नहीं करेगी लेकिन आम में लगे मंजर झड़ने की संभावना बनेगी। दूसरी तरफ गेहूं की फसल में पानी लग जाने से पौधों को दी जाने वाली खाद जड़ क्षेत्र से बाहर चली जाती है।

बढ़ेगा अधिकतम तापमान :

अगले 25 मार्च तक अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 17 से 21 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। मौसम विभाग के द्वारा अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम एवं न्यूनतम दोनों तापमान सामान्य है।

मौसम विज्ञानी ने किसानों को 1 से 2 दिनों में वर्षा की संभावना को देखते हुए तोड़ी की कटनी एवं दौनी कार्य में पूर्णत: सावधानी बरतने नहीं तो तत्काल स्थगित कर देने की सलाह दी है। मौसम साफ होने पर गरमा मूंग की बुवाई जल्द से जल्द समाप्त करने को भी कहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

17 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

18 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

19 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

20 घंटे ago