Samastipur

चिराग के दरवाजे पर CM नीतीश के करीबी मंत्री, बेटे के लिये समस्तीपुर से चाह रहे हैं टिकट ? कुछ समय पहले चिराग के ‘जीन’ पर उठाया था सवाल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी मंत्री भी अब चिराग पासवान के दरवाजे पहुंच जा रहे। कुछ समय पहले तक चिराग पासवान को जी भर कर कोसने वाले जेडीयू नेता अब चिराग पासवान से नजदीकी बढ़ाने उनके घर पहुंच रहे। मंत्री महेश्वर हजारी आज अपने पूरे परिवार के साथ चिराग पासवान से मिलने दिल्ली स्थित आवास पहुंच गए। वैसे महेश्वर हजारी और पासवान परिवार आपस में रिश्तेदार हैं।

2020 विधानसभा चुनाव के दौरान नीतीश कुमार और चिराग पासवान के रिश्तों में आई खटास के बाद महेश्वर हजारी भी लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान से दूरी मेंटेन करने लगे थे। अब लोकसभा का चुनाव है, लिहाजा महेश्वर हजारी पत्नी और बेटे के साथ चिराग पासवान से मिलने पहुंच गए। अब इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि नीतीश कैबिनेट के मंत्री महेश्वर हजारी अपने बेटे को समस्तीपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़वाना चाहते हैं।

क्या हैं मुलाकात के मायने ? 

बता दें, जब जेडीयू और भाजपा के बीच गठबंधन नहीं हुआ था तब महेश्वर हजारी समस्तीपुर सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे। अंदर ही अंदर वे तैयारी भी कर रहे थे। परिस्थिति बदल गई है, अब जेडीयू-भाजपा-लोजपा का गठबंधन हो गया है। महेश्वर हजारी खुद नीतीश कैबिनेट में मंत्री बन गए हैं। लिहाजा अब अपने बेटे को सेट करना चाहते हैं।

जानकार बताते हैं कि नीतीश कुमार के मंत्री महेश्वर हजारी अपनी इच्छा प्रकट करने लोजपा (रामविलास) सुप्रीमो चिराग पासवान के दिल्ली आवास पर पहुंचे थे। चिराग पासवान की तरफ से इसकी तस्वीर भी जारी की गई है, जिसमें नीतीश कुमार के मंत्री अपने परिवार के साथ चिराग पासवान और उनकी मां से मिल रहे हैं। अब दोनों में क्या बात हुई यह तो चिराग या महेश्वर हजारी ही बता सकते हैं, लेकिन तस्वीर सामने आने के बाद चर्चा शुरू हो गई है कि महेश्वर हजारी अपने बेटे को समस्तीपुर से लोकसभा का टिकट चाहते हैं। यही वजह है कि वे चिराग से मिलने उनके आवास पहुंच गए।

एनडीए में सीट बंटवारे होने के बाद अब चिराग पासवान की सीट भी फाइनल हो गई है। इसका एलान खुद चिराग पासवान ने मीडिया के सामने किया है। चिराग पासवान ने कहा कि पार्टी के खाते में गई पांच सीटों पर प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा चल रही है, कुछ नामों का सुझाव बिहार संसदीय बोर्ड द्वारा आया है उस पर भी चर्चा हुई है। उन्होंने बताया है कि हाजीपुर सीट से NDA के प्रत्याशी के रूप में मैं खुद चुनाव लड़ूंगा।

बता दें, बिहार एनडीए में सीट बंटवारे में चिराग पासवान को पांच सीटें दी गई है। जिसमें समस्तीपुर सीट भी है। खबर है कि चिराग पासवान के खाते में गई समस्तीपुर सीट पर महेश्वर हजारी की नजर है। वे चाहते हैं कि इस सीट से उनका बेटा सन्नी हजारी चुनावी मैदान में उतरे। बता दें कि वर्तमान में सन्नी हजारी समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड प्रमुख हैं और क्षेत्र में काफी सक्रिय भी हैं। महेश्वर हजारी अभी समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और बिहार सरकार में मंत्री हैं। इससे पहले वह भी समस्तीपुर संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व लोकसभा में कर चुके हैं।

‘पासवान’ टाइटल रख लेने से कोई पासवान नहीं हो जाता :

कुछ महीनों पहले ही समस्तीपुर जिले के वारिसनगर में एक कार्यक्रम के दौरान महेश्वर हजारी ने चिराग पासवान द्वारा जातिगत जनगणना के दौरान पासवान जाति की संख्या कम किए जाने के सवाल पर कहा था कि सिर्फ टाइटल ‘पासवान’ रख लेने से कोई पासवान नहीं हो जाता। पासवान का ‘जीन’ होता है, वह ओरिजिनल पासवान हैं।

महेश्वर हजारी का बयान यहां देखें :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

3 घंटे ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

3 घंटे ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

4 घंटे ago

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

7 घंटे ago